प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। गुजरात में प्रधानमंत्री वडोदरा से 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। साथ ही, पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे के तीन महत्वपूर्ण खंड राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके अलावा, कई रेलवे, राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य सरकार की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे।
महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री, मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। इसमें डिजिटल भुगतान, वित्तीय समावेशन और नई तकनीकों के माध्यम से वित्तीय क्षेत्र को और मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श होगा। फेस्ट में नीति निर्माता, नियामक, बैंक, वित्तीय संस्थान, फिनटेक कंपनियां, निवेशक और तकनीकी विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। इसका सातवां संस्करण मुंबई में 11 सितंबर तक चलेगा।
















