Breaking News

बीआरएस एमएलसी ताटा मधु गिरफ्तार


देश 08 September 2026
post

बीआरएस एमएलसी ताटा मधु गिरफ्तार


हैदराबाद, 08 सितंबर। पुलिस ने मंगलवार सुबह हैदराबाद के न्यू एमएलए क्वार्टर्स से स्पीकर गड्डम प्रसाद कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप में बीआरएस एमएलसी ताटा मधु को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें नारायणगुड़ा पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। ताटा मधु के खिलाफ एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्हें नामपल्ली कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है। मधु की गिरफ्तारी स्पीकर के ओएसडी पोलेमपल्ली वेंकटेशम द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर हुई है। पुलिस ने बीआरएस एमएलसी नवीन रेड्डी को भी कोकापेट स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया है।

स्पीकर गड्डम प्रसाद कुमार के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सोमवार को विधान परिषद के अध्यक्ष गुत्ता सुखेंदर रेड्डी से मांग की कि बीआरएस एमएलसी ताटा मधुसूदन को उच्च सदन से तुरंत बर्खास्त और निष्कासित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह न केवल प्रसाद कुमार का व्यक्तिगत अपमान है, बल्कि स्पीकर के पद, सदन और पूरे तेलंगाना की गरिमा का अपमान है। इसे 'काला दिन' करार देते हुए रेवंत रेड्डी ने कहा कि एमएलसी मधुसूदन ने स्पीकर और उनके परिवार के खिलाफ जिस भाषा का इस्तेमाल किया, वह अक्षम्य है।

सोमवार को सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार को निशाना बनाने वाली विरोध टी-शर्ट पहनकर पहुंचे बीआरएस नेताओं को सुरक्षाकर्मियों ने प्रवेश देने से रोक दिया था। इन टी-शर्ट्स पर “कांग्रेस अपनी गारंटियों को लागू करने में विफल रही” और “1,000 दिनों का शासन पूरी तरह विफल” जैसे नारे लिखे थे।

तेलंगाना विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हुआ । पहले दिन ही बीआरएस के विधायकों ने सदन के बाहर भारी हंगामा किया। पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने के खिलाफ राज्य के कई हिस्सों में बीआरएस के कार्यकर्ताओं ने रेवंत सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पुतला जलाया।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.