Breaking News

बीओसीडब्ल्यू पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 11 सितंबर से मुंबई में, डॉ. मांडविया करेंगे अध्यक्षता


छत्तीसगढ़ 09 September 2026
post

बीओसीडब्ल्यू पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 11 सितंबर से मुंबई में, डॉ. मांडविया करेंगे अध्यक्षता

नई दिल्ली, 09 सितंबर। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया भवन और अन्य निर्माण श्रमिकों (बीओसीडब्ल्यू) पर 11-12 सितंबर को मुंबई में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। दो दिवसीय इस सम्मेलन में केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और बीओसीडब्ल्यू कल्याण बोर्ड एक साथ आएंगे।

इस दो दिवसीय सम्मेलन में पिछले साल नवंबर में नई दिल्ली में हुए राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में शुरू की गई तीन प्रमुख पहलों, राज्य श्रम निगम कार्यालय (बीओसीडब्ल्यू) डिजिटल लेबर चौक, लेबर चौक-सह-सुविधा केंद्र और ऑनलाइन बीओसीडब्ल्यू उपकर संग्रह पोर्टल पर हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इन पहलों का उद्देश्य रोजगार सुविधा को सुदृढ़ करना, अधिक सम्मानजनक और सुलभ श्रमिक-केंद्रित सेवाएं प्रदान करना और उपकर संग्रह एवं निगरानी में पारदर्शिता और दक्षता में सुधार करना है।

साथ ही वे बेहतरीन तौर-तरीके साझा करेंगे, केंद्र, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और कल्याण बोर्डों के बीच तालमेल को मजबूत करेंगे और निर्माण श्रमिकों तक सामाजिक सुरक्षा, कल्याणकारी योजनाओं और रोज़गार के मौकों को बेहतर ढंग से पहुंचाने के लिए भी प्राथमिकता वाले कदम तय करेंगे। सम्मेलन में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी, बीओसीडब्ल्यू कल्याण बोर्डों के अध्यक्ष और सचिव तथा केंद्र एवं राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.