जकार्ता, 12 सितंबर इंडोनेशिया के उत्तर-पूर्वी जावा प्रांत में शुक्रवार तड़के 6.6 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र तेलुकनागा के पास था और यह स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 4:23 बजे आया।
तुर्किए की सरकारी समाचार एजेंसी अनाडोलू
व अन्य मीडिया ने यूएसजीएस के हवाले से बताया कि भूकंप जमीन के नीचे करीब 358.6 किलोमीटर की गहराई में आया। इतनी अधिक गहराई पर आए इस भूकंप के बावजूद तत्काल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली।
स्थानीय अधिकारियों की ओर से भी किसी बड़े ढांचागत नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई।
इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित है, जहां टेक्टोनिक प्लेटों की गतिविधियों के कारण भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियां आम हैं।
फिलहाल, अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और किसी संभावित नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है।
Breaking News
- बलौदाबाजार : कलेक्टर ने पलारी विकासखंड के आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण
- साइबर अपराधों से बचाव में जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच : अरुण साव
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री साय
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं नशामुक्ति के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : महेश कश्यप
- डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक : राज्यपाल डेका
- डिलीवरी कंपनियों के मैनेजरों की बैठक, ट्रैफिक नियमों के पालन और चरित्र सत्यापन के निर्देश
- गंगरेल बांध से 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, महानदी किनारे अलर्ट
- दो महीने बाद जमानत पर रिहा हुए रोहित चंदेल समुद्र में प्रार्थना करते शेयर की तस्वीर
- AI पर भारी निवेश के बीच Oracle में बड़ी छंटनी की तैयारी
- जूनियर महिला एशिया कप: सुप्रिया की हैट्रिक से भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराया, फाइनल में पहुंचा
इंडोनेशिया में 6.6 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं















