Breaking News

नेपाल के मुगु जिले में ढाई घंटे के अंतराल में दो बार आया भूकंप, 4.5 और 4.2 रही तीव्रता


विदेश 16 September 2026
post

नेपाल के मुगु जिले में ढाई घंटे के अंतराल में दो बार आया भूकंप, 4.5 और 4.2 रही तीव्रता

काठमांडू, 16 सितंबर   नेपाल के मुगु जिले को केंद्र बनाकर बुधवार तड़के करीब ढाई घंटे के अंतराल में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।

राष्ट्रीय भूकंप मापन एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, मुगु के कालै क्षेत्र को केंद्रबिंदु बनाकर रात 1 बजकर 51 मिनट पर 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद सुबह 4 बजकर 28 मिनट पर उसी स्थान के आसपास 4.2 तीव्रता का दूसरा भूकंप दर्ज किया गया।

केंद्र के वरिष्ठ भूकंपविद् डॉ. लोकविजय अधिकारी ने बताया कि दोनों भूकंपों के बीच करीब ढाई घंटे का अंतर था। उन्होंने कहा कि 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से आमतौर पर बड़ी क्षति की संभावना कम होती है, लेकिन लोगों को सतर्क रहना जरूरी है।

अधिकारी के अनुसार, हर बड़े भूकंप के बाद पराकंप (आफ्टरशॉक) आते हैं। 4 तीव्रता का भूकंप आने वाले क्षेत्र में भी इसके बाद 3, 2 और 1 तीव्रता के कई छोटे भूकंप आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह मुस्तांग जिले में आए भूकंप के बाद अब तक करीब 20 से 22 परकंप दर्ज किए जा चुके हैं।

गौरतलब है कि, बीते 8 सितंबर की रात 9:53 बजे मुस्तांग में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके झटके काठमांडू में भी महसूस किए गए थे।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.