नई दिल्ली, 16 सितंबर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अमेरिकी टैरिफ और व्यापार नीति को लेकर केंद्र सरकार की निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अमेरिकी दबाव के सामने झुक रही है, जिसका खामियाजा देश के 140 करोड़ नागरिकों, किसानों और उद्योगों को भुगतना पड़ रहा है।
खरगे ने बुधवार को एक्स पोस्ट में कहा कि भारतीय वस्तुओं पर अमेरिका द्वारा 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की हालिया चेतावनी सरकार की विदेश एवं व्यापार नीतियों की विफलता को दर्शाती है। पहले 25 प्रतिशत, फिर 50 प्रतिशत और अब 100 प्रतिशत टैरिफ का खतरा सामने है। इससे देश के दवा उद्योग, कपड़ा, इंजीनियरिंग सामान, रसायन, ऑटो कंपोनेंट्स, रत्न एवं आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को भारी झटका लग सकता है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि एक तरफ भारतीय सामानों पर भारी आयात शुल्क का खतरा मंडरा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ मोदी सरकार ने एक ऐसे व्यापार ढांचे (ट्रेड फ्रेमवर्क) पर सहमति जताई है, जिससे भारतीय कृषि क्षेत्र में अमेरिकी उत्पादों की पहुंच आसान होगी। खरगे ने इसे देश के किसानों के हितों को गिरवी रखने वाला कदम बताया। उन्होंने दावा किया कि इस व्यापार समझौते के तहत भारत को अगले पांच वर्षों में 500 अरब डॉलर के अमेरिकी सामान खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
खरगे ने यूपीआई पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के मुद्दे का उल्लेख करते हुए इसे सरकार की कमजोरी का ताजा उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि टैरिफ और व्यापार से लेकर एच-1बी वीजा और डिजिटल भुगतान तक के मामलों में वॉशिंगटन का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
Breaking News
- 'प्रताप' की पहली झलक आई सामने, मेकर्स ने बताई रिलीज डेट
- पर्यावरण और जलवायु पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
- नई दिल्ली-हावड़ा, आनंद विहार-भागलपुर सहित पांच जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा उत्तर रेलवे
- कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश व व्यापार नीति की निंदा की
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को नई दिल्ली में 'सेमीकॉन इंडिया 2026' का करेंगे उद्घाटन
- भारत में वैश्विक विकास की अगली लहर को गति देने की क्षमता है: आईएमएफ
- रायपुर : बस्तर-सरगुजा सहित प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक बैंकिंग नेटवर्क का करें विस्तार: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- रायपुर : नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ
- रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिवस जशपुर में जगमगाएंगे 5 लाख से अधिक आशीर्वाद के दीप
- रायपुर : श्रमिक सुरक्षा और उत्कृष्ट कार्य को मिलेगा सम्मान, 2 लाख रुपये का ‘श्रम यशस्वी पुरस्कार’
कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश व व्यापार नीति की निंदा की















