भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शुक्रवार
को तेजी के साथ हुई। इस दौरान सेंसेक्स 260.65 अंक या 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,575.24
और निफ्टी 64.10 अंक या 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,334.70
पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार की खरीदारी को सहारा डिफेंस
और रियल्टी शेयरों से मिल रहा था। सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी
रियल्टी टॉप गेनर्स थे। इसके अलावा निफ्टी मेटल, निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी ऑटो और निफ्टी प्राइवेट बैंक भी हरे निशान में थे।
केवल निफ्टी आईटी ही लाल निशान में कारोबार कर रहा था।
एक्सपर्ट्स ने कहा कि भारतीय प्राइमरी मार्केट में चल रही
तेजी ने अब सेकेंडरी मार्केट के निवेशकों के लिए भी मौके बना दिए हैं। अब निवेशकों
का ध्यान आईपीओ मार्केट और आईपीओ से होने वाले लिस्टिंग गेन्स पर है। नतीजतन, सेकेंडरी मार्केट सुस्त पड़ा है और
लार्ज-कैप शेयरों की कीमतें कम हो रही हैं। लंबे समय के लिए निवेश करने वालों के
लिए यह एक मौका है। बड़े बैंक, कैपिटल गुड्स की बड़ी कंपनियां, और कुछ ऑटोमोबाइल व फार्मास्युटिकल कंपनियों के शेयर खरीदारी
का मौका दे रहे हैं। ज्यादातर वैश्विक बाजारों में तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल हरे निशान में था, जबकि जकार्ता लाल निशान में था। अमेरिकी
शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशान में बंद हुए थे, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.61 प्रतिशत की
मजबूती के साथ और टेक्नोलॉजी सूचकांक नैस्डैक 1.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।
Breaking News
- WhatsApp स्टोरेज फुल होने की टेंशन खत्म मिनटों में खाली करें स्पेस
- वैश्विक स्तर पर मजबूत संकेतों से भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, रियल्टी और डिफेंस में खरीदारी
- वित्त मंत्री सीतारमण ने बैंकों से मुद्रा योजना के लाभार्थियों के लिए वित्तीय साक्षरता प्रयासों को तेज करने को कहा।
- तृणमूल कांग्रेस का नाम व चुनाव चिह्न फ्रीज, ममता व ऋतब्रत गुट ने चुनाव आयोग को सौंपे वैकल्पिक नाम
- भारत ऑस्ट्रेलिया सीरीज का बदलेगा वेन्यू रांची से छिन सकता है टेस्ट मैच
- जुवेंटस ने निमिगेन को 5-0 से हराया, गोलकीपर को यूरोपा लीग में एक बुरे सपने का सामना करना पड़ा।
- भारत-अफगानिस्तान 'द फ्रेंडशिप कप' पर रोहन जेटली ने जताया उत्साह, कहा- क्रिकेट ने दोनों देशों को करीब लाने में निभाई अहम भूमिका
- अमन पंत कहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रोत्साहन से कलाकारों को आत्मविश्वास मिलता है और उनकी आवाज़ लोगों तक पहुँचने में मदद मिलती है।
- शिविर में 81 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों का पंजीयन
- सेवा संकल्प अभियान : मुख्य कार्यक्रम स्थल में 1.25 लाख दीपों का प्रकाश
वैश्विक स्तर पर मजबूत संकेतों से भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, रियल्टी और डिफेंस में खरीदारी















