Breaking News

रायगढ़ में मुख्यमंत्री साय के प्रवास को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, तीन किमी क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर रोक


छत्तीसगढ़ 23 September 2026
post

रायगढ़ में मुख्यमंत्री साय के प्रवास को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, तीन किमी क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर रोक

रायगढ़, 23 सितंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आज बुधवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत हेलीपैड और प्रमुख कार्यक्रम स्थलों के आसपास के क्षेत्र को नो-ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित किया है। प्रशासन के आदेश के अनुसार निर्धारित क्षेत्रों के तीन किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा।

जिला प्रशासन के अनुसार जिंदल एयरपोर्ट स्थित हेलीपैड, रामलीला मैदान, सर्किट हाउस और खर्रा घाट के आसपास तीन किलोमीटर के दायरे में मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान ड्रोन संचालन की अनुमति नहीं होगी। यह प्रतिबंध मुख्यमंत्री की सुरक्षा और कार्यक्रमों के दौरान हवाई क्षेत्र को सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से लगाया गया है।

प्रशासन के मुताबिक मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की आज 23 सितंबर को जिंदल एयरपोर्ट के टैक्सी-वे स्थित हेलीपैड पर लैंडिंग तथा 24 सितंबर को वहीं से उड़ान प्रस्तावित है। लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के आधार पर संबंधित हेलीपैड को टेकऑफ के लिए सुरक्षित और उपयुक्त बताया गया है।

मुख्यमंत्री के दो दिवसीय प्रवास के दौरान जिंदल एयरपोर्ट, अग्रोहा धाम (ढिमरापुर), ग्राम भोजपल्ली, रामलीला मैदान, सर्किट हाउस, मोती महल और खर्रा घाट में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों को देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान घोषित नो-ड्रोन जोन में ड्रोन का संचालन न करें तथा सुरक्षा संबंधी सभी निर्देशों का पालन करें।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.