Breaking News

पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे


देश 27 September 2026
post

पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह इस कार्यक्रम का 138वां एपिसोड होगा।

यह कार्यक्रम पूरे आकाशवाणी और दूरदर्शन नेटवर्क, AIR न्यूज़ वेबसाइट और Newsonair मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के ज़रिए देश को संबोधित करते हैं।

इसे AIR News, DD News, PMO और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के YouTube चैनलों पर भी लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। आकाशवाणी हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद क्षेत्रीय भाषाओं में इस कार्यक्रम का प्रसारण करेगी।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.