आयुष
मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुजुर्गों के लिए स्वस्थ और
गरिमापूर्ण जीवन पर जोर दिया है। मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट
एक्स पर बताया कि उम्र बढ़ना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन योग, संतुलित आहार और सही देखभाल से इसे बेहतर बनाया जा सकता है। मंत्रालय ने
अपने पोस्ट में कहा, "उम्र बढ़ना एक स्वाभाविक
प्रक्रिया है जिसमें शारीरिक, मानसिक, सामाजिक
और आध्यात्मिक बदलाव आते हैं। योग, संतुलित आहार, सही आराम और देखभाल से बुजुर्ग अपनी सेहत, आत्मनिर्भरता
और खुशहाली बनाए रख सकते हैं।"
हर साल 1 अक्टूबर को बुजुर्गों के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया
जाता है। इस दिन का उद्देश्य बुजुर्गों के अधिकारों, उनकी
देखभाल और समाज में उनकी भूमिका के प्रति जागरूकता फैलाना है। आयुष मंत्रालय ने इस
मौके पर योग को स्वस्थ एजिंग का सबसे बड़ा आधार बताया है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर
में कई बदलाव आते हैं। ऐसे में योग संतुलन, सेहत और खुशहाली
को बढ़ावा देता है। मंत्रालय ने अपील की है कि बुजुर्ग योग से खुद को फिट रखें।
हल्की-फुल्की गतिविधियां भी स्वस्थ रूप से उम्र बढ़ने में मदद करती हैं।
मंत्रालय ने बताया कि
नियमित योग अभ्यास से कई फायदे हो सकते हैं। इससे लचीलापन और संतुलन में सुधार
होता है। यह शारीरिक आत्मनिर्भरता बनाए रखने में मदद करता है और ताकत व चलने-फिरने
की क्षमता को बढ़ावा देता है। बुजुर्गों के लिए यह बेहद जरूरी है कि अपने रोजमर्रा
के काम खुद कर सकें। शरीर और मन को पोषण देना भी उतना ही जरूरी है। पौष्टिक भोजन, संतुलित मात्रा में खाना और शरीर में पानी
की सही मात्रा बनाए रखने से ताकत बनी रहती है। इससे स्वस्थ रूप से उम्र बढ़ने में
मदद मिलती है और पोषण की कमी से बचाव होता है। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि
सेहत समग्र होती है। योग केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक
और सामाजिक खुशहाली में भी मदद करता है।
Breaking News
- 'प्रहार' के पहले गाने में दिखा जज्बा, राजकुमार राव ने जीता दिल
- रायपुर : जल जीवन मिशन से 'सुरक्षित छत्तीसगढ़' : धमतरी में बारिश के बाद पेयजल सुरक्षा का महाअभियान, 3,110 जल बहिनियां संभाल रहीं मोर्चा
- रायपुर : सेवा संकल्प अभियान : ‘नागरिक विज्ञान’ से जैव विविधता संरक्षण में भागीदारी करेंगे युवा
- एक लोटा जल या नारियल चढ़ाने से कोई पास नहीं होता : आचार्य युवराज पाण्डेय
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर
- रक्तदान कीजिए, जीवन बचाने में भागीदार बनिए
- वृद्धजन सम्मान से बनेगा संवेदनशील समाज
- दिल्ली: निर्माण स्थलों और खुले में आग जलाने पर निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष शुरू किया गया
- राजनाथ सिंह ने डीएडी के 279वें वार्षिक दिवस पर डिजिटल और वित्तीय प्रबंधन संबंधी पहलों का शुभारंभ किया।
- 'परिवर्तन के युग में लचीलापन': कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन 2026 का प्रारंभ 3 अक्टूबर से होगा
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे















