मीरजापुर (उत्तर प्रदेश), 11 अक्टूबर विंध्याचल शारदीय नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। क्षेत्राधिकारी यातायात गायत्री यादव के अनुसार, 21 अक्टूबर की रात 10 बजे तक मीरजापुर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
प्रयागराज से आने वाले भारी वाहनों को गैपुरा चौराहा से विजयपुर और लालगंज की ओर डायवर्ट किया जाएगा। नटवा तिराहा से विंध्याचल की ओर पेट्रोलियम व गैस वाहनों को छोड़कर अन्य भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाराणसी से प्रयागराज जाने वाले भारी वाहनों को औराई व रामटेक चौराहा से डायवर्ट किया जाएगा। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों को निर्धारित समय और जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा। बालू, गिट्टी, मोरंग व लोहा लदे वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
श्रद्धालुओं की बसों और चारपहिया वाहनों के लिए अष्टभुजा, काली खोह, अमरावती, घमहापुर, वाराणसी-जौनपुर बस स्टैंड और बरतर तिराहा सहित विभिन्न स्थानों पर पार्किंग निर्धारित की गई है। पार्किंग भरने पर वाहनों को वैकल्पिक पार्किंग स्थलों की ओर भेजा जाएगा।
यातायात पुलिस ने बताया कि सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एंबुलेंस, स्कूल बसों, यात्री बसों और आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन से छूट रहेगी। पुलिस ने लोगों से निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का पालन करने की अपील की है।
Breaking News
- सिंगुलैरिटी और फेरम इनक्यूबेटर्स ने राष्ट्रीय रोबोटिक्स प्रतियोगिता जीती, और जिनेवा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
- सीजेपी के तीनाें नेताओं काे मजिस्ट्रेट ने दिया रिहा करने का आदेश
- भारतीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट लीग के दूसरे सीजन की जर्सी का अनावरण, 25 नवंबर से बेंगलुरु में होंगे 127 मुकाबले
- आँगन मिलन सेवा उत्सव में पोषण, स्वास्थ्य तथा बच्चों की उचित देखभाल के प्रति किया गया जागरूक
- मृणाल ठाकुर ने भाई मंदार को बताया अपना ‘पहला बच्चा’
- कॉकपिट में हमला, फिर भी नहीं मानी हार! भारतीय पायलट को इजरायल करेगा सम्मानित
- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन से रूस के साथ शांति समझौते पर बातचीत करने के लिए नए राष्ट्रपति का चुनाव करने का आग्रह किया।
- हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके समेत तीन नेता दोपहर 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
- विंध्याचल नवरात्रि मेले में 21 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री
- शारदीय नवरात्रि शुरू, नौ दिन होगी मां दुर्गा के नौ स्वरूप की पूजा
विंध्याचल नवरात्रि मेले में 21 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री













