मुंबई, 13 अक्टूबर नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' के निर्माताओं ने जटायु का नया पोस्टर जारी किया है। इस पौराणिक पात्र को अभिनेता अनुपम खेर अपनी आवाज देंगे। पोस्टर में जटायु के विशाल पंखों और प्रभावशाली व्यक्तित्व की झलक दिखाई गई है। 'धर्म के पंख' शीर्षक वाला यह पोस्टर साहस, बलिदान और सत्य के पक्ष में खड़े होने के उनके संकल्प को दर्शाता है।
'रामायण' में जटायु माता सीता को रावण के चंगुल से बचाने के लिए उससे युद्ध करते हैं। रावण की शक्ति से परिचित होने के बावजूद वे धर्म की रक्षा के लिए उसका सामना करते हैं। निर्माताओं ने पोस्टर शेयर करते हुए जटायु को साहस और धर्म का प्रतीक बताया है। फिल्म के किरदारों के पोस्टर जारी करने की कड़ी में यह नया खुलासा दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है।
नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के सहयोग से फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। दो भागों में बन रही इस महागाथा का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में आएगा। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।
Breaking News
- 'रामायण' में जटायु की एंट्री, अनुपम खेर देंगे अपनी आवाज
- बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की कमाई घटी
- सुबह चाय-बिस्किट छोड़ खाएं मुट्ठीभर भुनी मूंगफली, मिलेंगे ये फायदे
- पथरी पिघलाने में मददगार है नारियल पानी
- साइकिल पोलो में भारत ने जीता स्वर्ण, बिहार के खिलाड़ी ने बढ़ाया मान
- मेग लैनिंग फिर संभालेंगी मेलबर्न स्टार्स की कमान, एनाबेल सदरलैंड ने कप्तानी छोड़ी
- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देवी वैष्णवी असीम वीरता और ब्रह्मांड की सर्वोच्च शक्ति का प्रतिनिधित्व करती हैं।
- आईएमएफ ने 2026-27 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7% कर दिया है।
- सरकार का लक्ष्य आरएसईटीआई के माध्यम से 6 लाख से अधिक ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षित करना
- आईएमएफ ने भारत के विकास दर पूर्वानुमान को बढ़ाकर 2026 के लिए 7% कर दिया है और इसे सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल रखा है।
'रामायण' में जटायु की एंट्री, अनुपम खेर देंगे अपनी आवाज













