रायपुर, 30 अक्टूबर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का आज 76 साल की उम्र में निधन हो गया। इसके साथ ही उनका आज छत्तीसगढ़ का दौरा रद्द हो गया है। केंद्रीय मंत्री की माता के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक जताते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।
जानकारी के अनुसार, शिवराज सिंह की माता का भोपाल एम्स में उपचार चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। आज दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार ग्राम जैत, सीहोर में होगा। इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री साय ने शोक जताते हुए अपनी गहरी संवेदनाएँ शिवराज सिंह एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के प्रति व्यक्त की।
मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर लिखा कि माँ का स्नेह और आशीर्वाद जीवन का सबसे बड़ा संबल होता है। उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ शिवराज जी एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ है। बाबा महाकाल दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Breaking News
- स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ एकता के संकल्प का प्रतीक, युवा उनके जीवन-विचारों को करें आत्मसात : प्रह्लाद जोशी
- मैट पर ऐतिहासिक जीत और हाथों में पिता की तस्वीर, मनीषा के गोल्ड ने किया भावुक
- पानी में दिखाया दम, कबीरधाम के पैरा तैराकों ने जीते 4 गोल्ड सहित 8 मेडल
- अमेरिका में जनगणना प्रस्ताव पर ट्रंप प्रशासन को घेरेंगे भारतीय-अमेरिकी सांसद
- भारत से महंगा पेट्रोल-डीजल खरीद रहे इन देशों के लोग, जानें कहां कितने हैं दाम
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से महाराष्ट्र और हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
- प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
- सेवा सेतु पोर्टल से आवेदक को मिला बच्चे के प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण-पत्र
- वन औषधि पादप बोर्ड ने पारंपरिक वैद्यों को किया नजरअंदाज, राज्योत्सव में आमंत्रण का इंतजार
- सेवा सेतु पोर्टल से आवेदक को मिला बच्चे के प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण-पत्र
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, सीएम साय ने जताया शोक















