नई दिल्ली, 22 नवंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजस्थान के कोटा-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शंभूपुरा गांव के पास शनिवार और रविवार की दरमियानी रात एक बजे सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया।
राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, "कोटा में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।"
उल्लेखनीय है कि इस हादसे में महाराष्ट्र के एक ही परिवार के नौ सदस्यों की जान चली गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि क्रूजर में महाराष्ट्र के धुले जिले के एक ही परिवार के 16 सदस्य यात्रा कर रहे थे। परिवार धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए मंगलवार को महाराष्ट्र से रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने पहले मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर और फिर राजस्थान के पुष्कर तथा खाटूश्यामजी में दर्शन किए। शनिवार रात सभी लोग वापस अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ।
Breaking News
- CII ने 2047 तक भारत के $26.5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को सपोर्ट करने के लिए फाइनेंशियल सेक्टर में 15 सुधारों का प्रस्ताव दिया
- अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान के साथ होने वाले किसी भी संभावित सौदे को अमेरिकी उम्मीदों पर खरा उतरना चाहिए।
- राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति ने राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे के निधन पर शोक व्यक्त किया
- मातृभूमि के रक्षक वीर दुर्गादास राठौड़
- सर्दियों में गाजर का हलवा खाने के फायदे
- ऋषभ पंत चारों SENA देशों में टेस्ट शतक बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बने
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- हिंद-प्रशांत से पड़ोस तक, भारत की कूटनीति ने कई मोर्चों पर दिखाई ताकत
- पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के विधायकों के विशेष अधिकार खत्म, राष्ट्रपति ने जारी किए पांच अध्यादेश
- राष्ट्रपति ने राजस्थान में सड़क हादसे पर दुख जताया
राष्ट्रपति ने राजस्थान में सड़क हादसे पर दुख जताया













