Breaking News

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर भाजपा ने उन्हें किया नमन


देश 19 February 2026
post

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर भाजपा ने उन्हें किया नमन

नई दिल्ली, 19 फ़रवरी । छत्रपति शिवाजी महाराज की आज जयंती है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें याद करते हुए नमन किया।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक्स पर लिखा कि हिंदवी स्वराज्य’ के महान प्रवर्तक और अदम्य पराक्रम के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। असाधारण साहस, दूरदर्शी नेतृत्व और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण ने उन्हें राष्ट्रभक्ति, कर्तव्य और न्याय के आदर्श रूप में स्थापित किया।

उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन आज भी पीढ़ियों को आत्मगौरव, संगठन और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा प्रदान करता है।

उल्लेखनीय है कि 19 फरवरी, 1630 को छत्रपति शिवाजी महाराज का वर्तमान महाराष्ट्र राज्य में पुणे ज़िले के शिवनेरी किले में एक मराठा सेनापति शाहजी भोंसले के घर जन्म हुआ। मराठा सेनापति शाहजी भोंसले के अधिकार में बीजापुर सल्तनत के तहत पुणे और सुपे की जागीरें थीं तथा उनकी माता जीजाबाई, एक धर्मपरायण महिला थीं, जिनके धार्मिक गुणों का उन पर गहरा प्रभाव था। वीर मराठा योद्धा ने हिंदवी साम्राज्य की स्थापना की। अनगिनत लड़ाइयां लड़कर, ढेरों बार मुगलों को हराकर सैकड़ों किले फतह किए।

You might also like!