आज भारत में 18 अप्रैल के दिन भी सोने और की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है. अमेरिका औश्र ईरान के बीच तनाव कम होने की खबरों और अक्षय तृतीया (19 अप्रैल) के त्योहार के चलते बढ़ती मांग के बीच कीमतों में उछाल आया है.
आज देश में 24 कैरेट सोने की कीमत में 1420 रुपये का उछाल आया है, जिससे कीमत 1.55 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया है. इसी तरह से आज प्रति 10 ग्राम के हिसाब से 24 कैरेट सोने का रेट 1,55,360 रुपये, 22 कैरेट का रेट 1,42,410 रुपये और 18 कैरेट का भाव 1,16,520 रुपये है. का त्योहार 19 अप्रैल को मनाया जाना है. इस मौके पर सोने की खरीदारी को शुभ माना जा रहा है. ज्वेलर्स और ग्राहकों की तरफ से बढ़ी हुई एडवांस डिमांड के चलते कीमतों में तेजी देखी जा रही है.
सोने की कीमतें बढ़ने की ये भी वजहें
- अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर की कमजोर भी ें बढ़ा देता है. डॉलर कमजोर होता है, तो रुपया जैसी दूसरी करेंसीज रखने वालों के लिए सोना खरीदना सस्ता हो जाता है, जिससे अचानक से डिमांड बढ़ जाती है और कीमतें अपने आप ही बढ़ जाती हैं. आज डॉलर इंडेक्स में 0.15-0.20 परसेंट तक की कमजोरी देखी जा रही है.
- अमेरिका में महंगाई में सुधार होने और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में जल्द कटौती की उम्मीदों ने डॉलर की मांग को कमजोर कर दिया है. इससे सुरक्षित निवेश के तौर पर डॉलर की होल्डिंग्स कम हुई है.
- बेशक, अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की खबरें इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं, लेकिन वैश्विक स्तर पर आर्थिक स्थिरता को लेकर चिंताए बनी हुई हैं. यही वजह हैकि सुरक्षित निवेश के तौर पर लोग सोने पर दांव लगा रहे हैं और इसकी कीमतें 4,845 प्रति औंस के लेवल पर पहुंच रही हैं.
चांदी की कीमत
आज देश में चांदी की कीमतों में भी जोरदार रिकवरी हुई है. अब चांदी फिर से अपने रिकॉर्ड हाई लेवल पर कारोबार कर रही है. आज 16 अप्रैल को चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 2,70,100 रुपये और प्रति 10 ग्राम की कीमत 2,701 रुपये है.


.jpg)






.jpg)





