काठमांडू, 18 अप्रैल। नेपाल सरकार ने सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाते हुए सभी सार्वजनिक वाहनों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। नेपाल गृह मंत्रालय ने देशभर के जिला प्रशासन को इसे 20 दिनों के भीतर सख्ती से लागू कराने के निर्देश दिए हैं।
मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि लंबी और छोटी दूरी पर चलने वाले सभी सार्वजनिक वाहनों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य होगा। इसकी निगरानी यातायात व्यवस्था कार्यालय और जिला ट्रैफिक पुलिस कार्यालय द्वारा की जाएगी।
इसके साथ ही काठमांडू, पोखरा, बीरगंज और विराटनगर जैसे प्रमुख महानगरों में चलने वाली लोकल बसों में भी सीसीटीवी व्यवस्था को अनिवार्य किया गया है। इस कार्य के सफल क्रियान्वयन के लिए देशभर के यातायात समितियों को सहयोग करने को कहा गया है।
मंत्रालय ने अपनी विज्ञप्ति में स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद नियमित रूप से निरीक्षण और निगरानी की जाएगी। यदि किसी भी सार्वजनिक वाहन में सीसीटीवी कैमरा नहीं पाया गया, तो संबंधित वाहन मालिकों और संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नेपाल सरकार के इस फैसले को यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराध पर नियंत्रण के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Breaking News
- बलरामपुर : सीएमओ प्रणव राय का तबादला, तमनार में दी गई नई जिम्मेदारी
- ईरान के साथ शांति वार्ता के बीच US ने रूस से तेल खरीदने पर छूट बढ़ाई
- नेपाल में सार्वजनिक वाहनों में सीसीटीवी अनिवार्य, 20 दिनों में लागू करने का निर्देश
- संसद के दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
- IPL 2026 में KKR की लगातार 5वीं हार पर बिखरे अजिंक्य रहाणे, बोले- मैच हारने के तुरंत बाद...
- मुंबई का पहला बोल्डरिंग कॉफ़ी रेव, थाईलैंड का सोंगक्रान फेस्टिवल और शहर में अनोखे अनुभवों की भरमार
- अमेरिका की तर्ज पर चीन ने नेपाल के जेन-जी के लिए नए कार्यक्रम की घोषणा की
- बेंगलुरु में दक्षिण अफ्रीका से आए चार चीतों का स्वागत, बैनरघट्टा जैविक उद्यान में रखे जाएंगे
- आईपीएल 2026 में लगातार हार से निराश केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा-“मुश्किल दिनों को अपनाना होगा”
- आरटीई : निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए 354 सीटें आवंटित
नेपाल में सार्वजनिक वाहनों में सीसीटीवी अनिवार्य, 20 दिनों में लागू करने का निर्देश









.jpg)





