Breaking News

लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2026: नोवाक जोकोविच और एलीन गू बनेंगे सह-मेजबान


खेल 18 April 2026
post

लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2026: नोवाक जोकोविच और एलीन गू बनेंगे सह-मेजबान

मैड्रिड, 18 अप्रैल । खेल जगत के प्रतिष्ठित लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स के 27वें संस्करण में इस बार नया इतिहास रचा जाएगा। टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच और फ्रीस्टाइल स्कीइंग की दिग्गज एलीन गू इस बार संयुक्त रूप से समारोह की मेजबानी करेंगे। यह पहला मौका होगा, जब दो खिलाड़ी मिलकर इस अवॉर्ड शो को होस्ट करेंगे।

यह आयोजन 20 अप्रैल को मैड्रिड के पालासियो डी सिबेल्स में आयोजित होगा, जहां दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी, सेलिब्रिटी और खेल प्रेमी शामिल होंगे। कार्यक्रम का प्रसारण वैश्विक स्तर पर किया जाएगा।

नोवाक जोकोविच, जो पांच बार लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द इयर रह चुके हैं और 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं, उन्होंने कहा कि यह अवॉर्ड उनके दिल के बहुत करीब है। उन्होंने कहा, “यह अवॉर्ड सिर्फ खेल में उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि खेल की ताकत को भी दर्शाता है।” वहीं, एलीन गू ने कहा कि लॉरियस अवॉर्ड जीतना उनके करियर का एक बड़ा मुकाम था और अब इस मंच की मेजबानी करना उनके लिए गर्व की बात है।

इस समारोह में स्पोर्ट्समैन ऑफ द इयर, स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द इयर, टीम ऑफ द इयर, ब्रेकथ्रू और कमबैक ऑफ द इयर जैसी श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.