नई दिल्ली, 22 अप्रैल । सर्राफा बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में आज लगातार तीसरे दिन सांकेतिक कमजोरी नजर आ रही है। इसी तरह चांदी के भाव में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,55,270 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,55,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,42,330 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,42,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। दूसरी ओर, चांदी आज 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम सस्ता हो गया है। इस गिरावट के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,55,420 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,480 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,55,270 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,55,320 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,380 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,55,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,42,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,55,270 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,42,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,55,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,42,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,42,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,55,420 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,55,270 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,42,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
Breaking News
- राष्ट्रपति ने कलाकारों से की मुलाकात
- बंगाल में अमित शाह का ममता सरकार पर निशाना, बोले- ममता को टाटा-बाय बाय करो
- पश्चिम बंगाल में बदलाव की स्पष्ट बयार, ममता सरकार की विदाई तय : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- खरसिया में 52 किलो गांजा जब्त, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- 13 हजार किमी की साइकिल यात्रा ने जगाई नई सोच, साक्षी बना लखनऊ
- चुनाव 26 : दोपहर 3 बजे तक 78.77 प्रतिशत मतदान, दक्षिण दिनाजपुर सबसे आगे
- सब्सक्रिप्शन के लिए खुला लीपफ्रॉग इंजीनियरिंग का आईपीओ, 30 अप्रैल को हो सकती है लिस्टिंग
- आखिरकार अमेरिकी सीनेट में बजट प्रस्ताव पारित
- ताइवान ने अपने क्षेत्र के आसपास चीनी विमानों की 15 उड़ानें, PLAN के 5 जहाज़ और 1 अन्य जहाज़ का पता लगाया
- गर्मियों में दूध को फटने से बचाने के लिए उबालते समय डालें ये खास चीज़
सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में मामूली गिरावट, चांदी 10 हजार रुपये तक सस्ती हुई















