रायपुर 02 मई । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी क्षेत्र में हाल ही में निर्मित सीसी रोड के अल्प समय में ही क्षतिग्रस्त होने संबंधी प्रकाशित समाचार को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही पूर्णतः अस्वीकार्य है।
मुख्यमंत्री ने आज शनिवार काे बेमेतरा की कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से दूरभाष पर चर्चा कर पूरे प्रकरण की विस्तृत एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित सीसी रोड का तकनीकी परीक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाए तथा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, कार्य की गुणवत्ता और पर्यवेक्षण व्यवस्था की समग्र जांच की जाए।
मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि यदि जांच में गुणवत्ता में कमी, मानकों का उल्लंघन अथवा किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित ठेकेदार एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क का त्वरित रूप से पुनर्निर्माण कर आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
मुख्यमंत्री साय ने यह भी निर्देश दिए कि जिले में संचालित अन्य निर्माण कार्यों की भी विशेष समीक्षा की जाए, ताकि कहीं और इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना प्रशासन की मूल जिम्मेदारी है, और इसमें किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही करने वालों के विरुद्ध जवाबदेही तय होगी और कार्रवाई अनिवार्य होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सतत मॉनिटरिंग, फील्ड निरीक्षण और प्रभावी गुणवत्ता नियंत्रण तंत्र के माध्यम से विकास कार्यों की विश्वसनीयता एवं टिकाऊपन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार की मंशा स्पष्ट है - जनहित के प्रत्येक कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया जाए।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशभर में निर्माण कार्यों की निगरानी और गुणवत्ता नियंत्रण सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित, टिकाऊ और भरोसेमंद अधोसंरचना का लाभ मिल सके।
Breaking News
- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मई की भीषण गर्मी को लेकर घबराहट की कोई जरूरत नहीं होने का आश्वासन दिया है।
- पश्चिम एशिया में संकट के बीच सरकार ने एलपीजी की पूरी आपूर्ति सुनिश्चित की, कहीं भी आपूर्ति बाधित होने की खबर नहीं है।
- कमजोर आर्थिक परिदृश्य के बावजूद, भारतीय स्मॉल-कैप शेयरों ने अप्रैल में मजबूत प्रदर्शन किया: रिपोर्ट
- एक्सिस बैंक की पहली डिजिटल लॉकर-केंद्रित शाखा की शुरुआत
- मौसम ने ली करवट: गर्मी से राहत, अगले चार दिनों तक बारिश के आसार
- निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी : मुख्यमंत्री साय
- मोस कीर्ति वर्धन सिंह न्यूयॉर्क में आईएमआरएफ में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
- बंगाल में एग्जिट पोल के सर्वे में BJP की बल्ले-बल्ले, 2021 में भी सर्वे ने उसे दिलाया था बहुमत, रिजल्ट आया था उलट
- यह चुनाव आयोग का अधिकार', केंद्रीय कर्मचारियों की काउंटिंग ड्यूटी पर सुप्रीम कोर्ट से ममता बनर्जी को झटका | 5 बड़ी बातें
- बगाल में रिपोलिंग के दौरान संविदा कर्मचारी तैनात, भड़के शुभेंदु अधिकारी बोले- क्या लोकतंत्र का भविष्य
निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी : मुख्यमंत्री साय








.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)

