Breaking News

एक्सिस बैंक की पहली डिजिटल लॉकर-केंद्रित शाखा की शुरुआत


व्यापार 02 May 2026
post

एक्सिस बैंक की पहली डिजिटल लॉकर-केंद्रित शाखा की शुरुआत

नई दिल्ली, 02 मई । एक्सिस बैंक ने शनिवार को यहां अपनी पहली डिजिटल लॉकर-केंद्रित शाखा खोली। बैंक के इस नई सुविधा का मकसद ऑटोमेटेड लॉकर सेवाओं के जरिए बेहतर सुरक्षा और ग्राहक अनुभव देना है।

एक्सिस बैंक ने शनिवार को एक बयान में कहा कि ये शाखा सुरक्षित बैंकिंग को नए सिरे से परिभाषित करने की दिशा में एक कदम है। इसमें उन्नत स्वचालन, उच्च स्तरीय सुरक्षा और अत्याधुनिक लॉकर सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने पर जोर दिया गया है। साथ ही बैंक खासकर शहरी इलाकों में सेफ डिपॉजिट लॉकरों की बढ़ती मांग को पूरा कर रहा है।

इस नई ब्रांच में डिजिटल और ऑटोमेटेड लॉकर सिस्टम को दिया गया है, जिससे ग्राहकों को ज्यादा सुरक्षित और आसान एक्सेस मिलेगा। इसमें मल्टी-लेयर सिक्योरिटी, सेंसर बेस्ड प्रोटेक्शन और सेंट्रली मॉनिटर वॉल्ट जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जिसकी खास बात यह है कि ग्राहक 24×7 अपने लॉकर तक पहुंच बना सकते हैं। इस ब्रांच का उद्घाटन एम नागराजू ने किया। इस दौरान बैंक के एमडी अमिताभ चौधरी और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मुनीश शारदा भी मौजूद रहे।

एक्सिस बैंक ने एक्स पोस्ट पर लिखा, अगली पीढ़ी के रोबोटिक स्मार्ट लॉकर के साथ बैंकिंग सुरक्षा के भविष्य का अनुभव करें, जहां डिजाइन और सटीक इंजीनियरिंग का मेल होता है। बेहतर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और छह-पॉइंट सेंसर सिस्टम के साथ, आपकी कीमती चीज़ें सुरक्षित और आसानी से उपलब्ध रहती हैं। इसके साथ बैंकिंग के भविष्य में कदम रखें।

देश में बैंक लॉकर की मांग तेजी से बढ़ रही है, खासकर मेट्रो और बड़े शहरों में इसकी मांग ज्यादा है। एक अनुमान के मुताबिक 2030 तक करीब 6 करोड़ लोगों को बैंक लॉकर की जरूरत होगी, जबकि मौजूदा समय में सिर्फ करीब 60 लाख लॉकर उपलब्ध हैं। इससे साफ है कि मांग और सप्लाई के बीच बड़ा अंतर है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.