Breaking News

टीवी के 'शक्तिमान' करेंगे 67 की उम्र में शादी? बोले- 'जिस स्त्री से मेरा विवाह होना है..'


मनोरंजन 03 May 2026
post

टीवी के 'शक्तिमान' करेंगे 67 की उम्र में शादी? बोले- 'जिस स्त्री से मेरा विवाह होना है..'

मुकेश खन्ना ने वैसे तो अपने करियर में बॉलीवुड से लेकर टीवी तक पर कई फिल्मों और सीरियल्स में काम किया. लेकिन, उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी शक्तिमान बनकर मिली. 90 के दशक में शक्तिमान सीरियल बच्चों का फेवरेट हुआ करता था, जो दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाता था.

आज भी मुकेश खन्ना को लोग रियल नेम से कम लेकिन शक्तिमान के नाम से ज्यादा जानते हैं. मुकेश खन्ना 67 साल के हो चुके हैं, लेकिन अभी भी वो कुंवारे हैं. हाल ही में एक्टर ने बताया कि उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं की है और उन्हें लाइफ में कैसा पार्टनर चाहिए.

फिल्मी चर्चा से बात करते हुए मुकेश खन्ना ने बताया कि उन्हें फिल्ममेकर रवि चोपड़ा ने कहा था कि मर्द वो होता है जिसके कई अफेयर होते हैं. एक्टर ने इस बारे में बात करते हुए कहा,'उस ग्रुप में सभी के अफेयर थे, मेरा नहीं. मेरा मानना है कि अपनी मर्दानगी साबित करने के लिए 10 गर्लफ्रेंड होना जरूरी नहीं है. इसे साबित करने के और भी कई तरीके हैं.'

मुकेश खन्ना ने आगे बात करते हुए कहा,'लोग कहते हैं कि महिलाओं को पतिव्रता होना चाहिए. लेकिन क्या किसी ने कभी कहा कि पुरुष को भी पतिव्रता होना चाहिए. मैं यही कहता हूं. अगर आप शादीशुदा हैं, तो आप जुड़े हुए हैं. दो आत्माएं मिल चुकी हैं. लेकिन इस बात पर लोग यकीन नहीं करते हैं. लोग कहते हैं कि मैं अपनी पत्नी से प्यार करता हूं और फिर भी बेवफाई करते हैं. ये धोखा है.'

मुकेश खन्ना की बेशक शादी नहीं हुई है, लेकिन उनका कहना है कि शादी में उनकी गहरी आस्था है. मुकेश खन्ना ने कहा,'लोग सोचते हैं कि आगर आप शादी नहीं करते तो आप शादी में विश्वास नहीं रखते. ये सच नहीं है. मैं शादी में ज्यादातर लोगों से कहीं ज्यादा विश्वास रखता हूं. लेकिन शादी भाग्य के जरिए तय होती है. पत्नी यूं ही नहीं मिल जाती. भाग्य में लिखी होती है. वो आपके पिछले जन्म से जुड़ी होती है. वो आपके कर्मों को सुधारने के लिए आपके जीवन में आती है. रिश्ते अनेक हो सकते हैं. लेकिन पत्नी तो एक ही होती है. शादी दो आत्माओं का मिलन है.

'एक्टर ने प्यार के बारे में बात करते हुए आगे कहा,'प्यार सिर्फ एक बार होता है.बाकी सब मोह या वासना है. अगर आप एक शख्स से आई लव यू कहते हैं और फिर दूसरे के पास चले जाते हैं, ये तो आपकी गंदी सोच को दिखाती है.'अपनी शादी के बारे में बात करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा,'अगर होना होता तो अब तक हो चुका होता. जिस स्त्री से मेरी शादी होनी तय है, वो कहीं ना कहीं मौजूद है. जब भाग्य हमें मिलाएगा, तब होगा. उम्र क्या होती है. मैं तो गिनती भी नहीं करता

You might also like!