अहमदाबाद, 05 मई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 मई को गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सोमनाथ में आयोजित ‘स्वाभिमान पर्व’ कार्यक्रम में शामिल होंगे और वडोदरा में 150 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सरदार धाम-3 का लोकार्पण करेंगे। सरदार धाम के प्रमुख गगजी सुतरिया ने यह जानकारी दी।
प्रधानमंत्री मोदी 10 मई की रात जामनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। 11 मई की सुबह वे जामनगर से सोमनाथ के लिए रवाना होंगे, जहां स्वाभिमान पर्व के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे सीधे वडोदरा जाएंगे और सरदार धाम-3 का उद्घाटन करेंगे। पश्चिम बंगाल में भाजपा की भव्य जीत और हाल ही में गुजरात की स्थानीय स्वराज्य चुनावों में बड़ी सफलता के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला गुजरात दौरा होगा। ऐसे में भाजपा द्वारा उनके स्वागत की जोरदार तैयारियां की जा रही हैं।
सरदार धाम के प्रमुख गगजी सुतरिया ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी सरदार धाम-3 का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम में 30 से 40 हजार लोगों की भीड़ जुट सकती है। प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से सरदार धाम तक लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के लिए रोड शो भी होगा। वडोदरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पाटीदार समाज की विभिन्न संस्थाओं द्वारा प्रधानमंत्री का सम्मान किया जाएगा। साथ ही उन्हें ‘सरदार गौरव पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री के इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर राज्य प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सोमनाथ और वडोदरा में कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी के कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और कार्यक्रम के सुचारू संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Breaking News
- एशियाई खेल 2026 की तैयारी तेज: 1.67 करोड़ की लागत से शुरू हुए तीन राष्ट्रीय बैडमिंटन शिविर में जुटे शीर्ष खिलाड़ी
- निचले स्तर से रिकवरी के बावजूद गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
- प्रधानमंत्री 11 मई को गुजरात आएंगे, सरदार धाम-3 का करेंगे लोकार्पण
- प्रधानमंत्री 11 मई को गुजरात आएंगे, सरदार धाम-3 का करेंगे लोकार्पण
- विष्णुकुमार का जीवन: धैर्य, विश्वास और समर्पण की मिसाल
- विष्णुकुमार का जीवन: धैर्य, विश्वास और समर्पण की मिसाल
- शकुंतला फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय दाई दिवस पर सौहद्रा पठारी को सम्मानित किया
- शकुंतला फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय दाई दिवस पर सौहद्रा पठारी को सम्मानित किया
- 'नागिन 7' की गलती पर बोलीं एकता कपूर
- अंडर-18 एशिया कप से पहले भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगी चार मैचों की श्रृंखला
प्रधानमंत्री 11 मई को गुजरात आएंगे, सरदार धाम-3 का करेंगे लोकार्पण












.jpg)


