रितेश देशमुख द्वारा अभिनीत और निर्देशित ऐतिहासिक फिल्म 'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म को हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। कारोबारी दिनों में भी फिल्म की कमाई स्थिर बनी हुई है और यह तेजी से 50 करोड़ के क्लब की ओर बढ़ रही है, जबकि इसके साथ रिलीज हुई अन्य फिल्मों का प्रदर्शन फीका रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के पांचवें दिन 4.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसमें हिंदी संस्करण से 1.55 करोड़ और मराठी संस्करण से 3.35 करोड़ रुपये शामिल हैं। इसी के साथ फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 44.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस पीरियड ड्रामा में जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन और भाग्यश्री जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर साई पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। फिल्म ने पांचवें दिन महज 28 लाख रुपये कमाए हैं और कुल कलेक्शन 3.51 करोड़ रुपये तक सिमट गया है। इसके अलावा अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' भी कमाई जारी रखे हुए है, जिसने रिलीज के 19वें दिन 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए अब तक 146.50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
Breaking News
- भारत-वियतनाम साथ चलेंगे, साथ बढ़ेंगे, साथ जीतेंगे : प्रधानमंत्री मोदी
- भौतिकविदों ने एक विचित्र प्रयोग का प्रस्ताव रखा है जिसमें समय क्वांटम अवस्था में चला जाता है।
- संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव में अमेरिका और खाड़ी देशों के सहयोगी देशों ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य से मुक्ति न देने पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है।
- वेव्स डॉक बाजार का दूसरा संस्करण 16 से 18 जून तक मुंबई के एनएफडीसी कॉम्प्लेक्स में होगा
- दुर्ग जिले में औषधि विक्रेताओं की सघन जांच, तीन फर्मों को नोटिस
- पाटन को मिली करोड़ों रूपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए शिक्षा मंत्री, नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद
- डिप्टी सीएम साव ने पाटन में किया 9 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
- मंत्री यादव के कार्यालय में झालमुरी बांटकर मनाया गया बीजेपी की जीत का जश्न
- पेट्रोल नहीं मिल रहा रायपुर में
बॉक्स ऑफिस पर 'राजा शिवाजी' का जलवा, कुल घरेलू कलेक्शन 44.40 करोड़ रुपये





.jpg)






.jpg)


