नई दिल्ली, 08 मई । मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुरोध पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली और फरीदाबाद के बीच नई मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (एमईएमयू) रेल सेवा संचालित करने को स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री ने इस निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे दिल्ली और फरीदाबाद के बीच प्रतिदिन आवागमन करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन रोजगार, शिक्षा, व्यापार और अन्य कार्यों के लिए दिल्ली आते हैं। लंबे समय से स्थानीय नागरिकों और दैनिक यात्रियों द्वारा अतिरिक्त और सुविधाजनक रेल सेवा की मांग की जा रही थी। मौजूदा परिवहन व्यवस्था पर अत्यधिक दबाव होने के कारण यात्रियों को भीड़, देरी और असुविधा का सामना करना पड़ता था। एमईएमयू सेवा शुरू होने से यात्रियों को तेज, सुलभ और किफायती सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार आम नागरिकों की दैनिक आवश्यकताओं और यातायात संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार के साथ समन्वय बनाकर लगातार कार्य कर रही है। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में परिवहन एवं कनेक्टिविटी से जुड़ी परियोजनाओं को नई गति मिल रही है। यह नई रेल सेवा न केवल यात्रियों का समय बचाएगी, बल्कि सड़क यातायात के दबाव को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Breaking News
- अबू धाबी पहुंचे विक्रम मिस्री, फ्रांस और यूएई संग हुई त्रिपक्षीय बैठक
- दिल्ली-फरीदाबाद के बीच एमईएमयू रेल सेवा को मिली मंजूरी
- सूरजपुर : नकदी और माेटरसाइकिल चोरी मामले में युवक गिरफ्तार
- दुर्ग नगर निगम कार्यालय में धार्मिक टिप्पणी काे लेकर एक कर्मचारी की पिटाई
- मनोहर लाल खट्टर ने आईआईटी रुड़की में रेगुलेटरी सेंटर का किया उद्घाटन
- भारत 2026 में अपनी अध्यक्षता के तहत ब्रिक्स समूह और लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के बीच मजबूत सहयोग को बढ़ावा दे रहा है।
- अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिला में 3.6 तीव्रता का भूकंप
- नई दिल्ली के नेहरू प्लेस डाकघर के नवीनीकरण के साथ इंडिया पोस्ट ने आधुनिकीकरण अभियान शुरू किया।
- ट्रंप के युद्धविराम की पुष्टि के बाद यूएई ईरान के हवाई हमले का जवाब दे रहा है।
- सुशासन तिहार : औरदा शिविर में पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को मिली नए घर की चाबी
दिल्ली-फरीदाबाद के बीच एमईएमयू रेल सेवा को मिली मंजूरी












.jpg)

.jpg)
