गुवाहाटी, 12 मई । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मंगलवार को राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज खेल मैदान में आयोजित भव्य समारोह में डॉ. सरमा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके शपथ लेने के बाद भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक रामेश्वर तेल और अजंता नेओग, असम गण परिषद (अगप) के अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के चरण बोडो ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने उन्हें पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई।
असम विधानसभा चुनाव 2026 में राजग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 126 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटों पर जीत हासिल की। इसमें भारतीय जनता पार्टी को 82 सीटें मिलीं, जबकि सहयोगी दलों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।
Breaking News
- भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर वन मंत्री केदार कश्यप से कैट प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
- बस्तर आइडल 2026' में रायपुर की अरुणिमा शर्मा ने जूनियर कैटेगरी में जीता द्वितीय स्थान
- ‘माड़ बचाओ अभियान’ : नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
- केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान 13 मई से दाे दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर
- एन रंगासामी कल पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ
- नितिन नवीन का पुडुचेरी दौरा, शपथ ग्रहण समारोह में लेंगे भाग
- भारत और नॉर्वे समुद्री और हरित ऊर्जा क्षेत्रों में अधिक अवसरों की तलाश कर रहे हैं: राजदूत
- DigiHaat ने भारत में निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए 'स्वदेशी' मार्केटप्लेस लॉन्च किया।
- मां कामाख्या की कृपा से असम में बनी तीसरी बार भाजपा की सरकार : रेखा गुप्ता
- पेपर लीक के आरोपों के चलते NEET अंडर ग्रेजुएट परीक्षा रद्द; CBI जांच के आदेश
हिमंत बिस्व सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ












.jpg)


.jpg)