Breaking News

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल वाला तरबूज? खरीदने से पहले जरूर करें ये आसान जांच

post

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल वाला तरबूज? खरीदने से पहले जरूर करें ये आसान जांच

इन दिनों बाजार में कई तरह के तरबूज मिल रहे हैं. इनमें से कुछ तरबूज ऐसे हैं जिनमें केमिकल का इस्तेमाल किया गया है जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं. यहां हम आपको बता रहे है बिना केमिकल वाला तरबूज पहचानने के तरीके.

गर्मी का मौसम आते ही तरबूज हर किसी की पहली पसंद बन जाता है. यह शरीर को ठंडक देता है, पानी की कमी पूरी करता है और तुरंत ताजगी भी देता है. लेकिन इन दिनों बाजार में मिलने वाले कुछ फलों को लेकर सवाल उठने लगे हैं. कई जगहों पर यह चर्चा है कि तरबूज को ज्यादा लाल और मीठा दिखाने के लिए उसमें केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में बिना जांचे-परखे तरबूज खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए जरूरी है कि आप थोड़ी सावधानी बरतें और सही फल का चुनाव करें.


क्या सच में तरबूज में मिलावट होती है?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि हर तरबूज में इंजेक्शन या केमिकल नहीं होता, लेकिन कुछ मामलों में ऐसा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. फल को जल्दी पकाने या आकर्षक दिखाने के लिए गलत तरीके अपनाए जा सकते हैं. यही वजह है कि अब लोगों को खरीदते समय सतर्क रहने की सलाह दी जाती है.

ऐसे पहचानें सही और सुरक्षित तरबूज-

रंग और बनावट पर ध्यान दें

जब आप तरबूज काटें, तो उसका रंग बहुत ज्यादा चमकदार या एकदम एक जैसा न हो. प्राकृतिक तरबूज में हल्का-फुल्का फर्क दिखाई देता है.

बीज और गूदे को देखें

अगर गूदे के आसपास अजीब सा पैटर्न दिखे या बीज असामान्य लगें, तो यह मिलावट का संकेत हो सकता है.

स्मेल और स्वाद जरूर जांचें

तरबूज से अगर अजीब गंध आए या स्वाद कुछ अलग लगे, तो उसे खाने से बचें. यह खराब या केमिकल वाला हो सकता है.

खरीदते समय इन बातों पर ध्यान दें 

हमेशा पूरा तरबूज खरीदें और कटे हुए फल से बचें. खुले में रखे कटे फल जल्दी खराब हो जाते हैं और उनमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं. घर लाने के बाद तरबूज को अच्छे से धोएं और साफ चाकू से काटें.

गर्मियों में क्यों बढ़ जाता है खतरा?

तेज गर्मी में बैक्टीरिया बहुत तेजी से बढ़ते हैं. अगर फल को सही तरीके से स्टोर न किया जाए तो वह जल्दी खराब हो सकता है. ऐसे में फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है.

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

अगर तरबूज खाने के बाद उल्टी, पेट दर्द, चक्कर या कमजोरी महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. यह शरीर के लिए खतरे का संकेत हो सकता है.

गर्मी में तरबूज खाना सेहत के लिए अच्छा है, लेकिन थोड़ी समझदारी जरूरी है. सही पहचान और साफ-सफाई का ध्यान रखकर आप इस फल का मजा सुरक्षित तरीके से ले सकते हैं.

 

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.