जगदलपुर, 16 मई। जिले में वट सावित्री व्रत पूजा विधान आज शनिवर काे श्रद्धा और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए वट वृक्षों के नीचे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
शनिवार काे सुबह से ही मंदिरों और वट वृक्षों के आस-पास पूजा करने वाली महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर पूजा स्थलों पर पहुंचीं। उन्होंने वट वृक्ष की परिक्रमा कर कच्चा धागा बांधा तथा फल, फूल, पूजा सामग्री और प्रसाद अर्पित किया।
कई स्थानों पर महिलाओं ने सावित्री-सत्यवान की कथा सुनकर व्रत का महत्व भी जाना। धार्मिक मान्यता के अनुसार, वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। अलग-अलग मंदिर परिसरों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा की। पूजा स्थलों पर भक्तिमय वातावरण बना रहा, जहां महिलाओं ने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। ग्रामीण इलाकों में भी वट वृक्षों के नीचे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा संपन्न हुई।
Breaking News
- Indian AI लड़ाकू ड्रोन ‘काल भैरव’ यूरोपीय रक्षा विनिर्माण नेटवर्क में शामिल
- जिस रात इंसानों ने एक साथ सोना सीखा
- मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश परीक्षा 26 जुलाई को
- पीएम की अपील ने देशवासियों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया : रेखचंद जैन
- पति की लंबी आयु व सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने की वट सावित्री पूजा
- सरकार ने पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार के डिजिटल रूप से बदले गए वीडियो को लेकर संदेह जताया।
- मणिपुर में पड़ाव स्थल पर अमूर बाज़ों को उपग्रह टैग लगाया गया
- नीति आयोग ने केंद्र-राज्य सहयोग को मजबूत करने के लिए बैठक की।
- खर्चों पर सख्ती: राज्य सरकार ने लागू किया मितव्ययिता फार्मूला
- बस्तर संभाग के सुरक्षा कैंपों में अस्पताल, स्कूल और आंगनबाड़ी खोले जाएंगे, अमित शाह देंगे बड़ी सौगात
पति की लंबी आयु व सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने की वट सावित्री पूजा












.jpg)

.jpg)
