भिलाई । सुपेला थाना क्षेत्र के चंद्रा-मौर्या चौक पर रविवार दोपहर 2:45 के करीब तेज रफ्तार कार ने रेड सिग्नल जंप करते हुए दो दोपहिया वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी कर चालक को भी छोटे आई है जिसे कांच तोड़कर कर से बाहर निकल गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि हादसे में 15 वर्षीय नूर खान और करीब 35 वर्षीय मनोहर गोनाडे की मौके पर गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। वहीं सलीम नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और ICU में इलाज जारी है।
पुलिस के मुताबिक, मृतक बालक नूर खान अपने मौसा सलीम के साथ दो पहिया वाहन में बैठकर जा रहा था। बाइक सवार मनोहर चौक से गुजर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने रेड सिग्नल जंप करते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नूर खान और मनोहर को मृत घोषित कर दिया। जबकि सलीम खान का इलाज बीएम शाह अस्पताल में जारी है। आरोपी कर चालक सागर जायसवाल निवासी हाउसिंग बोर्ड को कांच तोड़कर कर से बाहर निकल गया। जिसका भी इलाज चल रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कार अत्यधिक तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और सिग्नल तोड़ने की बात सामने आई है।
Breaking News
- जनगणना 2027: गुजरात में स्व-गणना प्रक्रिया पूरी करने वाले पहले लोगों में मंत्री और विधायक शामिल हैं
- प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीडन के गोथेनबर्ग में यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन को संबोधित किया।
- भारत ने UAE के परमाणु संयंत्र पर हमले को लेकर चिंता जताई
- केंद्रीय रेल मंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
- रिटायर कर्मियों ने सराहा सेक्टर-6 सोसाइटी के कामकाज को
- दुर्ग में सीमांकन में RI का बड़ा खेल, रकबा बैठाने के नाम पर बड़ी सौदेबाजी
- ओडिशा दौरे पर नीतिन नवीन, कोर कमेटी बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा
- रायपुर से कोंटा जा रही यात्री बस बस्तर में पलटी, एक महिला की मौत , कई घायल
- कार ने दो दुपहिया सवारों को मारी टक्कर: दो की मौत, एक गंभीर
- विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई का निधन, CM साय ने जताया दुःख
कार ने दो दुपहिया सवारों को मारी टक्कर: दो की मौत, एक गंभीर





.jpg)









.jpg)