भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों की पहली एवं प्रतिष्ठित सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड सेक्टर-6 ने अपने सेवानिवृत्त सदस्यों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें माह अप्रैल अथवा उसके पूर्व भिलाई इस्पात संयंत्र की सेवा से निवृत्त हुए सदस्यों को ससम्मान विदाई दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सोसायटी के अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र ने सेवानिवृत्त सदस्यों का शॉल एवं श्रीफल से सम्मान कर सोसायटी में जमा उनकी निधियों का खातादेय चेक प्रदान किया। इस दौरान मिश्र ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ,सुखमय एवं समृद्ध सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। इस दौरान रिटायर कर्मियों ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त की। ज्यादातर कर्मियों ने बीएसपी में बिताया अपना सेवाकाल याद किया और सोसायटी के कामकाज को सराहा।
इनमें मर्चेंट एंड वायर रॉड मिल से महेश्वर प्रसाद,पावर सिस्टम से एन.के.सिंह, मेडिकल से रामेश्वर प्रसाद साहू,स्टील मेल्टिंग शॉप-3 से विष्णुपद नंदी,सेवकराम साहू,रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल से राजकुमार सोनी,टेलीकम्युनिकेशन से अजय कुमार मार्टिन,ब्लास्ट फर्नेस से संदीप मुले,जी.ए. डी.से सुनीता बाई,बार एंड रॉड मिल से कुलेश्वर प्रसाद चंद्राकर,राजेंद्र कुमार ढाकरवाल,एलडीसीपी से जयंत कुमार, टाउन सर्विसेज से संतुराम तारम, रिफ्रैक्टरीज इंजीनियरिंग विभाग से विनोद कुमार दुबे,तोष कुमार,ट्रांसपोर्ट एंड डीजल ऑर्गेनाइजेशन से राजू मेश्राम,पूर्णचंद नवल किशोर और बुढार कुमार समवेत स्वर ने कहा कि पूरे सेवाकाल में जब भी कोई आर्थिक जरूरत पड़ी तो सेक्टर-6 सोसाइटी से आसानी से ऋण मिल गया। इन रिटायर कर्मियों ने अपने पारिवारिक संस्मरण भी सुनाए और सोसाइटी की वजह से आकस्मिक पारिवारिक जरूरतों के दौरान सोसाइटी की पहल से मिली राहत का विस्तार से वर्णन किया।इन वरिष्ठ कर्मियों ने कहा कि यहां ऋण वितरण और डिविडेंड देने का सिस्टम बेहतरीन है।
इस अवसर पर संचालक मंडल के उपाध्यक्ष अमिताभ वर्मा तथा सदस्य हरिराम यादव, नीरजा शर्मा, विनोद वासनिक, जे.के.गहिने और पवन साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन संस्था के प्रबंधक एम.मुरलीधर व आभार प्रदर्शन वरिष्ट सहायक चंचल प्रसाद तिवारी ने व्यक्त किया।
Breaking News
- जनगणना 2027: गुजरात में स्व-गणना प्रक्रिया पूरी करने वाले पहले लोगों में मंत्री और विधायक शामिल हैं
- प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीडन के गोथेनबर्ग में यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन को संबोधित किया।
- भारत ने UAE के परमाणु संयंत्र पर हमले को लेकर चिंता जताई
- केंद्रीय रेल मंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
- रिटायर कर्मियों ने सराहा सेक्टर-6 सोसाइटी के कामकाज को
- दुर्ग में सीमांकन में RI का बड़ा खेल, रकबा बैठाने के नाम पर बड़ी सौदेबाजी
- ओडिशा दौरे पर नीतिन नवीन, कोर कमेटी बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा
- रायपुर से कोंटा जा रही यात्री बस बस्तर में पलटी, एक महिला की मौत , कई घायल
- कार ने दो दुपहिया सवारों को मारी टक्कर: दो की मौत, एक गंभीर
- विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई का निधन, CM साय ने जताया दुःख
रिटायर कर्मियों ने सराहा सेक्टर-6 सोसाइटी के कामकाज को





.jpg)









