रायगढ़। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ शहर में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीन ड्राइव, नए बस स्टैंड, किसान राइस मिल परिसर में विकसित किए जा रहे ऑक्सीजोन तथा दूध डेयरी ऑक्सीजोन के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। चौधरी ने अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हों तथा गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से रायगढ़ शहर को आधुनिक और सुव्यवस्थित आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी। मरीन ड्राइव शहरवासियों के लिए आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा, नया बस स्टैंड यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा, जबकि ऑक्सीजोन परियोजनाएं पर्यावरण संरक्षण के साथ नागरिकों को स्वच्छ और हरित वातावरण उपलब्ध कराएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य विकास कार्यों के माध्यम से नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। इसके लिए सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी की जा रही है ताकि जनता को जल्द से जल्द इनका लाभ मिल सके। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Breaking News
- विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ने भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए सुधारों और वैश्विक स्वास्थ्य साझेदारियों में उसके नेतृत्व की सराहना की।
- घर में गौमांस पकाने की सूचना पर रेड, हिंदू संगठनों का जोरदार हंगामा
- Assam : असम माला 2.0 परियोजना के तहत 1,000 किमी सड़क निर्माण शुरू
- Assam: गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र बोर्ड पैनल की बाढ़ नियंत्रण और पुनर्गठन चर्चा
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ की प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण
- गौतम अडानी के खिलाफ अमेरिका में आरोप हटाने की संभावना
- बेटे को बचाने आई महिला ने गंवाई जान, छात्र संगठन पर आरोप
- मारुति सुजुकी का हरियाणा के खरखौदा प्लांट में उत्पादन शुरू, कुल उत्पादन क्षमता हुई 5 लाख इकाई
- Taiwan हथियार और चीन, ट्रंप के फैसले पर राजदूत का अलर्ट
- UAE न्यूक्लियर प्लांट के किनारे ड्रोन हमले से सीज़फ़ायर टेस्ट हुआ
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ की प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण





.jpg)
.jpg)







