केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस से मुलाकात की। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए सुधारों और वैश्विक स्वास्थ्य साझेदारियों में भारत के नेतृत्व की सराहना की और साझा प्राथमिकताओं पर डब्ल्यूएचओ के साथ सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि श्री नड्डा ने वैश्विक स्वास्थ्य समानता को बढ़ावा देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पारंपरिक चिकित्सा, एआई-आधारित जन स्वास्थ्य नवाचारों और टीबी उन्मूलन की दिशा में निरंतर प्रयासों जैसी प्रमुख पहलों पर प्रकाश डाला। मंत्री ने विश्व की फार्मेसी के रूप में देश की भूमिका पर भी बल दिया। श्री नड्डा 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में भाग लेने के लिए कल रात स्विट्जरलैंड पहुंचे, जिसका समापन शनिवार को होगा।
Breaking News
- बेंगलुरु में 5वीं राष्ट्रीय दिव्यांग एलीट क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
- भारतीय शेयर बाजार विभिन्न झटकों को झेलने में सक्षमः तुहिन कांत पांडेय
- विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ने भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए सुधारों और वैश्विक स्वास्थ्य साझेदारियों में उसके नेतृत्व की सराहना की।
- घर में गौमांस पकाने की सूचना पर रेड, हिंदू संगठनों का जोरदार हंगामा
- Assam : असम माला 2.0 परियोजना के तहत 1,000 किमी सड़क निर्माण शुरू
- Assam: गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र बोर्ड पैनल की बाढ़ नियंत्रण और पुनर्गठन चर्चा
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ की प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण
- गौतम अडानी के खिलाफ अमेरिका में आरोप हटाने की संभावना
- बेटे को बचाने आई महिला ने गंवाई जान, छात्र संगठन पर आरोप
- मारुति सुजुकी का हरियाणा के खरखौदा प्लांट में उत्पादन शुरू, कुल उत्पादन क्षमता हुई 5 लाख इकाई
विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ने भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए सुधारों और वैश्विक स्वास्थ्य साझेदारियों में उसके नेतृत्व की सराहना की।














