रायपुर 19 मई । छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता का समर्थन मूल्य 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा है। विभाग केवल गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पत्तों की खरीद करता है। कटे-फटे और निम्न गुणवत्ता के पत्ते रिजेक्ट किए जाते हैं। यह जानकारी आज मंगलवार काे प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ ने दिया है।प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ, रायपुर ने बताया कि रिजेक्ट तेंदूपत्तों पर संग्राहकों का स्वामित्व है। वे अपनी वनोपज को निजी स्तर पर बेचने के लिए स्वतंत्र हैं। यह वैध व्यापारिक प्रक्रिया है, इसे श्तस्करीश् नहीं कहा जा सकता।
18 मई 2026 तक सुकमा में 84 हज़ार 382 मानक बोरा यानी लक्ष्य का 77.84 संग्रहण हो चुका है। कोन्टा क्षेत्र की 5 समितियों में 100 से अधिक संग्रहण हुआ है। राज्य में कुल 11.64 लाख मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हुआ है। 46 हज़ार 625 संग्राहक जुड़े हैं, जो पिछले वर्ष से अधिक है।ओडिशा सीमा से लगे क्षेत्रों में वन विभाग की सघन गश्त और रात्रिकालीन पेट्रोलिंग जारी है। अवैध परिवहन पर कार्रवाई की जा रही है। कोरिरास सहित किसी भी फड़ में तेंदूपत्ता सड़ने या दीमक लगने की स्थिति नहीं है। संग्रहण प्रक्रिया पारदर्शी है और भुगतान सीधे बैंक खातों में किया जा रहा है।
Breaking News
- कांगो में तेजी से फैल रहे इबोला के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्यकर्मी तेजी से प्रयास कर रहे हैं।
- यूक्रेन युद्ध के बाद से चीन के साथ रूस के बढ़ते ऊर्जा संबंध
- छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता का समर्थन मूल्य देश में सर्वाधिक
- मप्र के उज्जैन में 25-26 मई को शिप्रा तीर्थ परिक्रमा, मैथिली ठाकुर सहित कई लोकप्रिय कलाकार देंगे प्रस्तुति
- 40 डिग्री पहुंचा जिला ऊना का पारा, गर्मी प्रचंड
- विनीसियस की बदौलत रियल मैड्रिड ने सेविला को 1-0 से हराया, जिसमें म्बाप्पे ने शुरुआती प्लेइंग इलेवन में वापसी की।
- भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी और फिनलैंड के प्रधानमंत्री ने डिजिटलीकरण, एआई और स्थिरता पर चर्चा की।
- भानुप्रतापपुर में ट्रेन की चपेट में आने से सेवानिवृत्त शिक्षक की हुई मौत
- कांग्रेस ने हरियाणा और अरुणाचल में संगठनात्मक नियुक्तियां कीं
- पानी, सफाई और पेंशन मुद्दे पर कांग्रेस का निगम घेराव, जमकर प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता का समर्थन मूल्य देश में सर्वाधिक














