Breaking News

बैगनडीह एनीकट निर्माण कार्य के लिए 4.13 करोड़ रुपये स्वीकृत

post

बैगनडीह एनीकट निर्माण कार्य के लिए 4.13 करोड़ रुपये स्वीकृत

रायपुर, 21 मई। छत्तीसगढ़ सरकार के जल संसाधन विभाग द्वारा महासमुंद जिले के विकासखण्ड-बसना की बैगनडीह एनीकट निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 13 लाख 95 हजार रुपये स्वीकृत किए गए है। योजना के निर्माण से क्षेत्र में निस्तारी, पेयजल, भू-जल संवर्धन एवं किसानों द्वारा स्वयं के साधन से 50 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। योजना के निर्माण कार्य कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.