जांजगीर, 22 मई । कलेक्टर महोबे की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को पेट्रोल एवं डीजल के औद्योगिक प्रायोजन हेतु कन्ज्यूमर पंप उपयोगकर्ता उद्योग एवं वाणिज्यिक संस्थान की आयल कंपनी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर ने औद्योगिक प्रायोजन, वाणिज्यिक प्रायोजन हेतु प्रतिष्ठानों को निर्देशित किया गया है कि कन्ज्यूमर पंप संचालनकर्ता सीधे आयल कंपनी से पेट्रोल एवं डीजल की खरीदी कर उपयोग करें। रिटेल आउटलेट, पेट्रोल पंप से पेट्रोल एवं डीजल की खरीदी न करें, ताकि आम जनता, गुड्स ट्रांसपोर्ट एवं कृषक वाहन को सुगमता से पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो।
कलेक्टर ने ऐसे प्रतिष्ठानों की विशेष निगरानी तथा समीक्षा करने हेतु आयल कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सभी संचालकों से आम जनता की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सहयोग करने की अपील की। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी श्री कौशल साहू, कन्ज्यूमर पंप उपयोगकर्ता उद्योग एवं वाणिज्यिक संस्थान की आयल कंपनी के अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Breaking News
- दुर्ग: संकल्प, शिक्षा और सफलता: बाल संप्रेषण गृह के 6 बच्चों ने परीक्षा में पाई सफलता
- चिरायु योजना से मिली नई जिंदगी : समीरा और नितिन ने मुख्यमंत्री को थैंक यू कार्ड देकर जताया आभार
- विदेश मंत्री ने कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए कम्प्यूटरीकृत लॉटरी का आयोजन किया
- केरल में 2026 के योग दिवस से पहले रजोनिवृत्ति से संबंधित स्वास्थ्य और कल्याण पर विशेष योग और आयुर्वेद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
- रुबियो: क्यूबा के साथ बातचीत के जरिए समझौते की संभावना 'ज्यादा नहीं'
- भारत और मिस्र ने 5वीं संयुक्त कार्य समूह की बैठक में आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता की पुष्टि की।
- दुर्ग में पारिवारिक विवाद में दो बच्चों समेत दंपति ने की आत्महत्या
- कलेक्टर ने पेट्रोल-डीजल की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने कंज्यूमर पंप संचालकों की ली बैठक
- यूरोपीय संसद के अध्यक्षों के सम्मेलन में लातविया, एस्टोनिया और लिथुआनिया के साथ एकजुटता व्यक्त की गई
- भारत-साइप्रस संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा, निवेश दोगुना करने का लक्ष्य : मोदी
कलेक्टर ने पेट्रोल-डीजल की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने कंज्यूमर पंप संचालकों की ली बैठक















