तेहरान (ईरान), 26 मई । देश के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने मंगलवार को कहा कि मध्य-पूर्व के देश अब अमेरिकी ठिकानों के लिए ढाल का काम नहीं करेंगे। खामेनेई ने हज यात्रा शुरू होने पर जारी लिखित संबोधन में खाड़ी क्षेत्र और पूरी दुनिया के लिए उभर रही एक नई व्यवस्था का भी जिक्र किया है।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने कहा, "अमेरिका के लिए अब न केवल इस क्षेत्र में सैन्य अड्डे स्थापित करने के लिए कोई सुरक्षित पनाहगाह होगी, बल्कि इसकी दबदबे वाली हैसियत खत्म हो जाएगी।" उन्होंने कहा कि इजराइल का अस्तित्व खतरे में है। अपने पिता अली खामेनेई की हत्या के बाद ईरान के नए सर्वोच्च नेता घोषित किए जाने के 10 सप्ताह से भी अधिक समय बीत जाने के बाद ईरानियों ने खामेनेई को न तो देखा है और न ही सुना है। यह जरूर है कि उन्होंने कई लिखित संदेश जारी किए हैं।
खामेनेई का यह संदेश ऐसे समय पर आया है, जब अमेरिका और ईरान एक समझौते के लिए आगे बढ़ रहे हैं। यह भी महत्वपूर्ण है कि इस वर्ष का हज ऐसे समय हो रहा है, जब अमेरिका और इजराइल का ईरान के साथ टकराव चल रहा है। इसने खाड़ी के कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। इससे दुनिया के सामने ऐतिहासिक ऊर्जा संकट पैदा हो गया है।
Breaking News
- दुर्ग: सखी निवास के प्रबंधक, वार्डन एवं केयर टेकर पदों की भर्ती हेतु शुद्धि पत्र जारी, दावा-आपत्ति 3 जून तक आमंत्रित
- दुर्ग: जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से कौशल्या गौड़ को मिली श्रवण यंत्र की सौगात
- सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस ने Q4 में शानदार उछाल दर्ज, रेवेन्यू 236% बढ़कर ₹591.8 करोड़ और PAT 420% उछला
- मार्कसंस फार्मा ने Q4 में 23% नेट इनकम ग्रोथ ₹891 करोड़ बताई, PAT 64% बढ़ा
- RCB के सामने बड़ा चयन संकट, क्वालिफायर-1 से पहले फिल सॉल्ट की फिटनेस पर संशय
- शिवराज सिंह चौहान ने 'अपनापन' पुस्तक का विमोचन किया, PM मोदी से जुड़ी यादें साझा कीं
- हो. वे. शेषाद्रि जयंती : त्याग, सेवा और समर्पण का प्रतीक
- .गंगा दशहरा : आध्यात्मिकता और संस्कृति का संगम
- वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी पर दिन पहले से अधिक लंबे हो रहे हैं।
- प्राचार्य के खिलाफ सुशासन तिहार में मिली शिकायत, अब तक ठोस कार्रवाई नहीं
ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने कहा- खाड़ी देश अब अमेरिका को नहीं देंगे पनाह















