बेंगलुरु, 29 मई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया का इस्तीफा राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने आज आधिकारिक रूप से स्वीकार कर लिया है।
संवैधानिक प्रक्रिया के तहत राज्यपाल ने इस्तीफे पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और इस संबंध में राजभवन से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। हालांकि, राज्य में नई सरकार के गठन तक सिद्धारमैया अगले दो से तीन दिनों तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहेंगे।
राज्यपाल के राजधानी से बाहर होने के कारण गुरुवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपना इस्तीफा राज्यपाल के विशेष सचिव को सौंपा था। सचिव ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया था लेकिन संवैधानिक नियमों के अनुसार राज्यपाल के हस्ताक्षर आवश्यक थे।
गुरुवार रात इंदौर से बेंगलुरु लौटे राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने शुक्रवार सुबह इस्तीफे की समीक्षा कर उसे औपचारिक मंजूरी दे दी।
Breaking News
- बलरामपुर : सड़क किनारे बिखरा मिला सड़ा हुआ चना, जांच की मांग तेज
- Mizoram : 132 मेगावाट हाइड्रो प्रोजेक्ट की तैयारी
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की मिजोरम इकाई ने बढ़ती महंगाई के बीच राज्य सरकार से फ्यूल सेस हटाने की मांग
- VBMP ने बलूचिस्तान में जबरन गायब किए जाने के मामलों पर विरोध तेज किया, पाकिस्तान पर आलोचना बढ़ी
- Iran-US के बीच ट्रेड विवाद तेज
- टी. विष्णुदत्त जयरामन को न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली में मिला सम्मान
- चमगादड़ों की जान बचाने की कवायद शुरू, पेड़ों में पानी का छिड़काव
- हॉस्पिटल में भर्ती महिला को बीमा सहायता देने से मुकरी स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी
- दुर्ग पुलिस के 9 अफसरों का ट्रांसफर
- नौतपा की भीषण तपिश से झुलसा बीजापुर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी
सिद्धारमैया का इस्तीफा मंजूर, नई सरकार के गठन तक कर्नाटक के कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे















