दुर्ग 01 जून । सुशासन तिहार के दौरान भाजपा नेता के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में जनपद पंचायत दुर्ग के सीईओ रूपेश कुमार पाण्डेय पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
दुर्ग संभागायुक्त द्वारा आज साेमवार काे जारी आदेश में कहा गया है कि ग्राम थनौद में आयोजित शिविर के दौरान उनके आचरण से संबंधित वीडियो क्लिप के अवलोकन में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर दुर्ग ने भी 30 मई को निलंबन की अनुशंसा की थी। वहीं, सीईओ द्वारा प्रस्तुत कारण बताओ नोटिस के जवाब को भी संतोषजनक नहीं माना गया। इसके बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए निलंबन का आदेश जारी कर दिया।
निलंबित अधिकारी के स्थान पर महेन्द्र कुमार जांगड़े को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
उल्लेखनीय है कि यह घटना विधायक ललित चंद्राकर की मौजूदगी में हुई थी। विधायक ने भी सीईओ के व्यवहार को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इस कार्रवाई को प्रशासनिक अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Breaking News
- दोपहर को उड़ने वाली रायपुर-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट बंद
- जनता से अभद्रता का वीडियो वायरल, जनपद CEO रूपेश कुमार पाण्डेय निलंबित
- सुशासन तिहार से दिव्यांग छात्रा के सपनों को मिली रफ्तार, कमला को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल
- सरगुजा में सियासी और प्रशासनिक घमासान, विधायक की गिरफ्तारी पर अड़े अधिकारी
- पीएम बालेंद्र के भारत के साथ भूमि विवाद वाले बयान पर विदेश मंत्रालय की सफाई
- प्रधानमंत्री ने लोकप्रिय गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर दुख जताया
- भाजपा ने नागेंद्र नाथ को बनाया राष्ट्रीय संगठक
- रायगढ़ : रोजगार, जमीन और प्रदूषण के सवालों के बीच एनटीपीसी लारा विस्तार पर जनसुनवाई दाे जून काे
- भाजपा नेता से बदसलूकी पड़ी भारी: दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित
- लंदन में दुआ लीपा और कैलम टर्नर की शादी, करीबी लोगों की मौजूदगी में हुई सेरेमनी
भाजपा नेता से बदसलूकी पड़ी भारी: दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित














