Breaking News

भाजपा ने नागेंद्र नाथ को बनाया राष्ट्रीय संगठक


देश 01 June 2026
post

भाजपा ने नागेंद्र नाथ को बनाया राष्ट्रीय संगठक

नई दिल्ली, 01 जून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को पार्टी का राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं केंद्रीय मुख्यालय के प्रभारी अरुण सिंह ने सोमवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को पार्टी का नया राष्ट्रीय संगठक नियुक्त किया गया है। ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। उनका केंद्र दिल्ली होगा।भाजपा में यह पद नया है, जिसका सृजन वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं की समस्या, सुझाव सुनने के लिए किया गया है। इससे पहले वह बिहार एवं झारखंड राज्यों के संयुक्त क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के तौर पर कार्य कर रहे थे। इन दो राज्यों के संयुक्त दायित्व से पहले उन्होंने बिहार भाजपा के महामंत्री संगठन के रूप में कार्य किया। बिहार से पहले वे उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन थे।

भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले के निवासी नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरूआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में की थी।नगर प्रचारक, जिला प्रचारक और विभाग प्रचारक के रूप में कार्य करने के बाद उनको अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भेज दिया गया था। इसके बाद उनको उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश महामंत्री संगठन बनाया गया था।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.