जगदलपुर, 11 जून। बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुंडागांव में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बनाकर रह रहे लोगों को बेदखल करने पहुंची प्रशासनिक टीम को ग्रामीणों और कांग्रेस नेताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान नारायणपुर क्षेत्र के कांग्रेस के पूर्व विधायक चंदन कश्यप उग्र तेवर दिखाते हुए ग्रामीण के साथ खड़े नजर आए। उल्लेखनीय मुंडागांव के बाजार स्थल की सरकारी जमीन पर 16 परिवार मकान बनाकर वर्षों से निवासरत हैं। शासकीय जमीन पर वर्षों से काबिज लोगों को हटाने प्रशासन द्वारा आज गुरूवार काे तहसीलदार के नेतृत्व में एक टीम भेजी गई थी। जेसीबी के माध्यम से तोड़-फोड़ की कार्रवाई शुरू होते ही सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई।
कार्रवाई शुरू होते ही स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों द्वारा भारी विरोध किया जाने लगा। मुंडागांव बाजार स्थल में अवैध कब्जा कर रखे 16 में से 13 लोगों को ही नोटिस दिया गया था। मुंडागांव में प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए गए थे। अतिक्रमण हटाने के लिए तहसीलदार की टीम मौके पर जेसीबी लेकर पहुंची अवैध मकानों को तोड़ने के दौरान ग्रामीणों ने भारी विरोध किया। स्थानीय ग्रामीणो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण टीम को बुलडोजर सहित वापस लौटाना पड़ा ।
कांग्रेस के पूर्व विधायक चंदन कश्यप के नेतृत्व में ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन काे ज्ञापन सौंपते हुए इस कार्रवाई की निंदा की। कांग्रेसकेपूर्व विधायक चंदन कश्यपने ऐन बरसात के दौर में गरीब परिवारों की बेदखली को अमानवीय कदम बताया और कहा कि इन सभी परिवारों को इसी जगह पर रहने दिया जाए और उन्हें पट्टे प्रदान किए जाएं।
Breaking News
- स्कूल खुलने से पहले सभी तैयारियां पूरी करें, बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : कलेक्टर
- वाई- फाई राउटर को 24 घंटे ऑन रखना चाहिए या रात में कर देना चाहिए बंद, क्या है सही तरीका?
- मुंडागांव बाजार स्थल में अवैध कब्जा हटाने का ग्रामीणों व कांग्रेस नेताओं ने किया विराेध
- श्रीलंका सीरीज़ के लिए भारतीय महिला अंडर-19 टीम घोषित, भविका अहिरे को मिली कप्तानी
- केंद्र सरकार ने ईथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क घटाकर शून्य किया
- देश के लिए जीने और मरने की प्रेरणा देते हैं रामप्रसाद बिस्मिल
- कल्याण बनर्जी ने अभिषेक के खिलाफ खोला मोर्चा, कानूनी पैरवी से किया किनारा
- भगवान विष्णु की कृपा पाने का विशेष अवसर है पुरुषोत्तमी एकादशी
- बादशाह संग रिश्ते को लेकर ईशा रिखी ने की खुलकर बात
- नेपाल से भारत ले जाया जा रहा 922 किलोग्राम गांजा बरामद
मुंडागांव बाजार स्थल में अवैध कब्जा हटाने का ग्रामीणों व कांग्रेस नेताओं ने किया विराेध














