Breaking News

वाई- फाई राउटर को 24 घंटे ऑन रखना चाहिए या रात में कर देना चाहिए बंद, क्या है सही तरीका?

post

वाई- फाई राउटर को 24 घंटे ऑन रखना चाहिए या रात में कर देना चाहिए बंद, क्या है सही तरीका?

 इंटरनेट अब हमारी डेली लाइफ का जरूरी हिस्सा बन चुका है. सुबह उठते ही मोबाइल पर मैसेज चेक करने से लेकर ऑनलाइन पढ़ाई, ऑफिस का काम, मनोरंजन और स्मार्ट डिवाइस चलाने तक हर चीज इंटरनेट पर निर्भर हो गई है. ऐसे में घरों में वाई- फाई राउटर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है. इसके इस्तेमाल के साथ एक सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है कि क्या रात को सोने से पहले वाई- फाई राउटर बंद कर देना चाहिए या फिर इसे 24 घंटे चालू रखना ज्यादा सही होता है.

कई लोग मानते हैं कि रात में राउटर बंद करने से बिजली की अच्छी- खासी बचत होती है और डिवाइस की उम्र बढ़ जाती है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि राउटर को हमेशा चालू रखना चाहिए क्योंकि इसे लगातार काम करने के लिए ही डिजाइन किया गया है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि वाई- फाई राउटर को 24 घंटे ऑन रखना चाहिए या रात में बंद कर देना चाहिए और इसका सही तरीका क्या है. 

क्या राउटर को 24 घंटे चलाने के लिए बनाया जाता है?

ज्यादातर वाई- फाई राउटर इस तरह डिजाइन किए जाते हैं कि वे दिन- रात लगातार काम कर सकें. कंपनियां इन्हें 24 घंटे इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार करती हैं. इसलिए अगर आपका राउटर लगातार चालू रहता है तो यह कोई समस्या की बात नहीं है. दरअसल बार- बार राउटर को ऑन और ऑफ करने से उसके इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है. लगातार पावर कट और रीस्टार्ट की वजह से लंबे समय में हार्डवेयर पर असर पड़ने की संभावना रहती है. 

24 घंटे में कितनी बिजली खाता है वाई- फाई राउटर? 

अक्सर लोग बिजली बचाने के लिए रात में राउटर का स्विच बंद कर देते हैं, लेकिन सच यह है कि राउटर बहुत कम बिजली की खपत करता है. एक सामान्य वाई- फाई राउटर लगभग 5 से 20 वाट तक बिजली खर्च करता है. अगर इसे पूरे महीने 24 घंटे चालू रखा जाए, तब भी बिजली के बिल में बहुत बड़ा अंतर देखने को नहीं मिलता है. रात में इसे बंद करने से थोड़ी बहुत बचत जरूर हो सकती है, लेकिन इतनी इससे आपके बिल में कोई बड़ा बदलाव नहीं आता है. अगर आप कई दिनों के लिए घर से बाहर जा रहे हैं, छुट्टियों पर हैं या लंबे समय तक इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं होने वाला है, तो राउटर बंद करना बेहतर ऑप्शन हो सकता है. इससे बिना जरूरत बिजली की खपत रुकती है और अचानक होने वाले वोल्टेज उतार- चढ़ाव से डिवाइस को भी सुरक्षा मिलती है. 

क्या हर रात राउटर बंद करना नुकसानदायक है?

हर रात राउटर बंद करना कोई बहुत बड़ा नुकसान नहीं पहुंचाता है, लेकिन कई विशेषज्ञ मानते हैं कि बार- बार पावर ऑन- ऑफ करने से राउटर की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है. अगर आपका इंटरनेट सामान्य रूप से काम कर रहा है और कोई विशेष कारण नहीं है, तो उसे लगातार चालू रखना ज्यादा सही माना जाता है. 

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.