Breaking News

इतिहास के पन्नों में 16 जून : अंतरिक्ष में महिला शक्ति की पहली उड़ान, वेलनटीना तेरेश्कोवा ने रचा इतिहास


देश 15 June 2026
post

इतिहास के पन्नों में 16 जून : अंतरिक्ष में महिला शक्ति की पहली उड़ान, वेलनटीना तेरेश्कोवा ने रचा इतिहास

 इतिहास में 16 जून की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं की साक्षी रही है, लेकिन वर्ष 1963 में इसी दिन मानव सभ्यता ने एक ऐसा अध्याय लिखा जिसने अंतरिक्ष विज्ञान में महिलाओं की भूमिका को नई पहचान दी। इस दिन सोवियत संघ (वर्तमान रूस) की युवा पायलट वेलनटीना तेरेश्कोवा अंतरिक्ष की यात्रा करने वाली विश्व की पहली महिला बनीं।

महज 26 वर्ष की उम्र में वेलनटीना तेरेश्कोवा ने वोस्टॉक-6 अंतरिक्ष यान में सवार होकर सोवियत संघ की राजधानी मॉस्को से अपनी ऐतिहासिक उड़ान शुरू की। यह उपलब्धि न केवल सोवियत अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए गर्व का विषय थी, बल्कि पूरी दुनिया की महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी।

तेरेश्कोवा ने लगभग 71 घंटे अंतरिक्ष में बिताए और इस दौरान पृथ्वी की 48 परिक्रमाएं कीं। उनका यह मिशन उस दौर में अंतरिक्ष अनुसंधान की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिना गया, जब अमेरिका और सोवियत संघ के बीच अंतरिक्ष प्रतिस्पर्धा चरम पर थी।

19 जून 1963 को उनका मिशन सफलतापूर्वक समाप्त हुआ। पृथ्वी पर लौटते समय उन्होंने लगभग 20 हजार फीट की ऊंचाई पर कैप्सूल से बाहर निकलकर पैराशूट के सहारे सुरक्षित लैंडिंग की। इस साहसिक उपलब्धि ने उन्हें विश्वभर में पहचान दिलाई और वे महिला सशक्तिकरण की प्रतीक बन गईं।

वेलनटीना तेरेश्कोवा की यह ऐतिहासिक उड़ान आज भी अंतरिक्ष विज्ञान के इतिहास में एक मील का पत्थर मानी जाती है। उनकी सफलता ने आने वाली पीढ़ियों की महिलाओं के लिए अंतरिक्ष के द्वार खोले और यह साबित किया कि साहस, संकल्प और प्रतिभा के बल पर कोई भी ऊंचाई हासिल की जा सकती है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1606- जहांगीर के शासनकाल में गुरु अर्जुन देव को लाहौर (पाकिस्तान) में भयंकर यातना देकर मार डाला गया।

1779 - स्पेन ने ब्रिटेन के खिलाफ जंग का आगाज किया।

1858- प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मोरार की लड़ाई लड़ी गई।

1884 - अमेरिका के ब्रुकलिन में पहला रोलर कोस्टर खोला गया।

1903- हेनरी फोर्ड ने 12 लोगों के साथ मिलकर फोर्ड मोटर कंपनी की स्थापना की।

1911 - न्यूयार्क में आईबीएम कंपनी की स्थापना। पहले इसका नाम कंप्यूटिंग टैब्यूलेटिंग रिकार्डिंग कंपनी था।

1963 - रूस की 26 वर्षीय अंतरिक्ष यात्री लेफ्टिनेंट वैलेनटीना तेरेशकोवा ने वोस्तोक 6 के जरिए अंतरिक्ष की उड़ान भरी। वह अंतरिक्ष की अथाह गहराइयों की ओर रवाना हुई विश्व की पहली महिला थीं।

1976 - दक्षिण अफ्रीका में सोवेटो छात्र आंदोलन शुरू हुआ।

1979 - सीरिया में मुस्लिम ब्रदरहुड के साथ संघर्ष में 62 शेखों की मौत।

1983 - छत्तीसगढ़ के 'गुरु घासीदास विश्वविद्यालय' की स्थापना हुई।

1992 - ब्रिटेन की राजवधू डायना के जीवन पर लिखी गई एक किताब का विमोचन। राजकुमारी डायना पर विवादास्पद किताब का विमोचन। 'डायना - ए ट्रू स्टोरी' शीर्षक की इस पुस्तक में डायना को दुखी और असंतुलित बताया गया।

2001 - अमेरिकी राष्ट्रपति बुश की पांच दिवसीय यूरोप यात्रा रूस में समाप्त, पुतिन ने अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम का विरोध किया।

2006 - नेपाल में माओवादी अंतरिम सरकार में शामिल होने पर सहमत।

2007 - सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में लगातार सबसे लम्बे समय तक रहने वाली महिला बनीं। एड्स पर जागरूकता फैलाने के लिए शिल्पा को सिल्वर स्टार अवार्ड से नवाजा गया।

2008 - कैलिफोर्निया में समलैंगिक जोड़े को शादी करने की इजाजत।

2008 - उत्तर प्रदेश राज्य वित्त मंत्रालयों का एक पैनल पेट्रोलियम ईधनों पर बिक्रीकर में कटौती पर सहमत हुआ।

2008 - मशहूर शायर वसीम बरेलवी को प्रथम फिराक गोरखपुरी पुरस्कार प्रदान किया गया।

2008 - विश्व में इस्पात बनाने की सबसे बड़ी कम्पनी आर्सेलर मित्तल ने अमेरिकी कम्पनी बंभू स्टील का अधिग्रहण किया।

2008 - प्रमुख माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उर्फ प्रचंड को नेपाल में शान्ति के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान डॉक्टर दिली रमण रेगमी राष्ट्रीय शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।

2009 - मुंबई आतंकी हमले के बाद पहली बार भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तानी राष्ट्रपति से मुलाकात की।

2010 - भूटान ने तंबाकू पर बैन लगाया था।

2012 - चीन ने अंतरिक्ष यान शेनझौ 9 लॉन्च किया।

2012 - अमेरिकी वायुसेना का रोबोटिक बोइंग एक्स-37बी अंतरिक्ष यान अपना मिशन पूरा कर पृथ्वी पर वापस लौटा।

2012 - बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी कोका कोला ने म्यांमार में 60 वर्षों के बाद कारोबार शुरू किया।

जन्म

1900 - ए. एन. मूर्ति राव - कन्नड़ साहित्यकार थे।

1910 - सी. एम. पुनाचा - स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

1918 - चौधरी ब्रह्म प्रकाश - स्वतंत्रता सेनानी तथा दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री थे।

1920 - जोस लोपेज पोरेटील्लो - मेक्सिको के राष्ट्रपति थे।

1920 - महमूद अली खां - भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

1920 - हेमन्त कुमार - हिन्दी फिल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार

1931 - डॉ. ब्रह्मदेव शर्मा - भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी थे।

1936 - अखलाक मुहम्मद खान 'शहरयार' - उर्दू के मशहूर शायर थे।

1950 - मिथुन चक्रवर्ती - हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।

1956 - सुरेश कांत - प्रसिद्ध साहित्यकार।

1976 - रोहित श्रीवास्तव - भारत के एक प्रसिद्ध चिकित्सा वैज्ञानिक हैं।

निधन

1925 - चित्तरंजन दास - महान स्वतंत्रता सेनानी।

1944 - प्रफुल्ल चंद्र राय - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, जिन्हें 'रसायन विज्ञान का जनक' माना जाता है।

1999 - सी. एस. वेंकटाचार - राजस्थान के दूसरे मुख्यमंत्री थे।

2015 - चार्ल्स कोरिया - भारतीय वास्तुकार और शहरी नियोजक थे।

2021 - चंद्रशेखर वैद्य - भारतीय सिने अभिनेता थे। उन्हें मुख्यत: चंद्रशेखर के नाम से ही जाना जाता था।

महत्वपूर्ण अवसर

- अफ्रीकी शिशु दिवस।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.