नई दिल्ली, 14 जून । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ओमान के निकट हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत के मामले में कहा कि घटना के तीन दिन बाद भी प्रधानमंत्री की ओर से कोई सार्वजनिक बयान या शोक संदेश नहीं आया है। इसलिए देश स्पष्टता चाहता है। इस हमले में मारे गए नाविकों के परिवार न्याय के हकदार हैं।
खरगे ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर कहा कि वह पूरे देश के साथ मिलकर जान गंवाने वाले भारतीय नाविकों के प्रति शोक व्यक्त करते हैं। नाविकों के पार्थिव शरीर भारत पहुंच चुके हैं, लेकिन अब तक प्रधानमंत्री की ओर से कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की विदेश नीति के कारण भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और संप्रभुता को नुकसान पहुंचा है। राष्ट्रीय हितों से समझौता किया जा रहा है। पहले पूर्ववर्ती सरकारों की स्वतंत्र विदेश नीति के कारण विश्व भारत की बात गंभीरता से सुनता था।
उन्होंने कहा कि विदेश नीति के मामलों में भारतीय नागरिकों के जीवन को बाद में सोचने का विषय नहीं बनाया जा सकता। कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की कि सरकार इस पूरे घटनाक्रम पर देश के सामने स्पष्ट स्थिति रखे और प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए।
Breaking News
- भारत-फ्रांस टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में मजबूत सहयोग की तलाश: पीयूष गोयल
- घर पर बनानी है परफेक्ट मैंगो आइसक्रीम, पहले जान लें कौन-सा आम देगा सबसे क्रीमी स्वाद?
- राष्ट्रभक्ति और मानवता के पुजारी चित्तरंजन दास
- सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी ने लगाई छलांग
- नेपाल से चीन की कंपनियों के लिए अनुकूल व्यावसायिक माहौल बनाने का अनुरोध
- गुरुग्राम पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े
- पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से भारतीय बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा
- ज्योति ने पूरे किए 100 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले, हॉकी इंडिया ने दी बधाई
- अमेरिका के कैलिफोर्निया में एयर फोर्स का बी-52 बॉम्बर क्रैश, आठ लोगों की मौत
- इतिहास के पन्नों में 17 जून : जब फ्रांस ने अमेरिका को भेंट की ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’
भारतीय नाविकों की मौत पर खरगे ने सरकार से देश के सामने स्थिति स्पष्ट करने को कहा
.jpg)














