Breaking News

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से भारतीय बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा


व्यापार 16 June 2026
post

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से भारतीय बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा

16 जून । पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और अमेरिका-ईरान के बीच शुरुआती समझौते की खबरों के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा।

सुबह कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 300 अंकों से अधिक यानी 0.41 प्रतिशत चढ़कर 76,579 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी  50 करीब 90 अंक यानी 0.36 प्रतिशत बढ़कर 23,941 पर कारोबार करता दिखा।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो रियल्टी, आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी रियल्टी 0.86 प्रतिशत और निफ्टी आईटी 0.74 प्रतिशत तक मजबूत हुआ। एफएमसीजी, मीडिया, केमिकल और ऑटो सेक्टर भी हरे निशान में कारोबार करते दिखे।

हालांकि मेटल शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा, जिससे निफ्टी मेटल 1 प्रतिशत से ज्यादा टूट गया। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़, JSW स्टील, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी लाइफ़, टाटा स्टील जैसे शेयर गिरावट में रहे।

कमजोर मानसून को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि अगर बारिश सामान्य से कम रही तो महंगाई बढ़ सकती है, जिसका असर बाजार पर पड़ सकता है। आने वाले हफ्तों में मानसून की स्थिति पर नजर बनी रहेगी।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, US और ईरान के बीच लगभग चार महीने से चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए एक प्रारंभिक समझौता (MoU) हुआ है। शुक्रवार को इसकी औपचारिक घोषणा हो सकती है।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, सोल और जकार्ता हरे निशान में खुले। वहीं, हांगकांग और बैंकॉक लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को बड़ी तेजी के साथ बंद हुए थे।

कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक डब्ल्यूटीआई क्रूड फ्यूचर्स 0.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80.63 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.91 डॉलर प्रति बैरल पर था।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.