अभिनेता कुणाल खेमू के आगामी रियलिटी शो 'अलायंस' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर कुणाल इस शो के जरिए पहली बार होस्ट की भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर में शो की थीम, प्रतियोगियों की झलक और खेल के रोमांचक अंदाज को सामने लाया गया है। यह शो 26 जून से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।
ट्रेलर के अनुसार, शो में 16 प्रतियोगी 2-2 की जोड़ी बनाकर हिस्सा लेंगे। हालांकि, यह केवल गठबंधन बनाने का खेल नहीं होगा, बल्कि आगे बढ़ने के लिए प्रतियोगियों को अपने ही साथियों के खिलाफ रणनीति बनानी होगी। शो की कहानी दोस्ती, विश्वास, रणनीति और धोखे के इर्द-गिर्द घूमेगी, जहां हर कदम पर रिश्तों की परीक्षा होगी।
शो में कई चर्चित चेहरे हिस्सा लेते नजर आएंगे। रवि किशन अपनी बेटी रीवा किशन के साथ शो में दिखाई देंगे। इसके अलावा कुशाल टंडन, जैद दरबार, डेज़ी शाह, नीति टेलर और सिवेट तोमर समेत कई सितारे इस मुकाबले का हिस्सा होंगे। शो के नए एपिसोड प्रतिदिन दोपहर 12 बजे दर्शकों के लिए उपलब्ध होंगे।
Breaking News
- डायल-112 आपातकालीन सेवा ने सर्पदंश के शिकार ग्रामीण की बचाई जान
- दुर्ग: चावल पापड़ उद्योग से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती हुई ग्रामीण महिलाएं
- बड़ी गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद, निवेशकों को 4.63 लाख करोड़ की चपत
- कुणाल खेमू के शो 'अलायंस' का ट्रेलर रिलीज
- 'ईथा' का दमदार टीजर आया सामने
- इंडस्ट्री लीडर्स बोले: एआई में चिंतन और रचनात्मकता के लिए हो जगह
- कतर हादसे में 12 भारतीयों की मौत पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का दिया भरोसा
- विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगोल रिफाइनरी परियोजना का दौरा कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
- राजमार्ग प्राधिकरण ने परिवहन क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देने को एनसीएईआर के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए
- 50 करोड़ के क्लब में शामिल 'कॉकटेल 2'
कुणाल खेमू के शो 'अलायंस' का ट्रेलर रिलीज














