Breaking News

Nothing Phone 4b के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले आए सामने

post

Nothing Phone 4b के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले आए सामने

Nothing जल्द ही बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) लेकर आने वाला है। अब लॉन्च से पहले टिप्सटर ने इस फोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है। हाल ही में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर फोन का टीजर जारी करते हुए डिजाइन पेश किया था। आगामी फोन 7 जुलाई को बाजार में पेश होने वाला है, तब फोन की कीमत से लेकर अन्य खूबियों के बारे में पता चलेगा। आइए Nothing Phone 4b के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर डिजाइन आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं। Nothing Phone (4b) लॉन्च Nothing भारतीय बाजार में 7 जुलाई को दोपहर 4 बजे Nothing Phone (4b) को लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च ईवेंट के वक्त आगामी फोन की कीमत से लेकर सभी स्पेसिफिकेशंस और उपलब्धता का पता चलेगा। लॉन्च के बाद यह फोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।


Nothing Phone 4b Specifications (Expected) टिपस्टर योगेश बरार ने X पर एक पोस्ट में Nothing Phone 4b के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। इस फोन में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिपसेट दिया जा सकता है। इस फोन में 8GB रैम और 128GB/256GB इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है। आगामी स्मार्टफोन 5,400mAh की बैटरी से लैस किया जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Phone 4b में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिल सकता है। हालांकि, सेकेंड रियर कैमरा और फ्रंट कैमरा का खुलासा नहीं हुआ है। आगामी नथिंग फोन 3 कलर ऑप्शन और दो स्टोरेज ऑप्शन में आने की संभावना है। हालांकि टिपस्टर ने कलर के नामों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन Nothing द्वारा जारी आधिकारिक प्रमोशनल फोटो में फोन लाइट ब्लू कलर में नजर आया था, इसके अलावा दो अन्य कलर विकल्प भी हो सकते हैं।

यह फोन हाल ही में गीकबेंच पर भी लिस्ट हुआ था, जिसमें सामने आई जानकारी से टिप्सटर द्वारा लीक की गई जानकारी मेल खाती है। समान चिपसेट और 8GB RAM का पता चला था। इसके अलावा बेंचमार्क लिस्टिंग में यह पता चला था कि आगामी फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Nothing OS पर काम करने की उम्मीद है। Nothing ने आधिकारिक टीजर से कंफर्म किया था कि फोन के रियर हिस्से में ड्यूल कैमरा सेटअप होगा। Phone 4b का डिजाइन Nothing ने आधिकारिक तौर पर Phone 4b के डिजाइन का खुलासा कर दिया है। आगाी फोन में कैमरा आइलैंड के नीचे की तरफ एक छोटा हॉरिजॉन्टल Glyph बार होगा। इसका डिजाइन Nothing के सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट लुक को और ज्यादा फोकस्ड और युवा अंदाज में पेश करता है। इसमें क्रिस्टल-क्लियर ट्रांसपेरेंट फिनिश और एक ऐसा स्मूद फॉर्म है जो पीछे से फ्रेम तक आसानी से मिलता है।


You might also like!


Channel not found or invalid API Key.