Breaking News

'कॉकटेल 2' की कमाई में गिरावट जारी


मनोरंजन 26 June 2026
post

'कॉकटेल 2' की कमाई में गिरावट जारी

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना अभिनीत रोमांटिक ड्रामा 'कॉकटेल 2' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले सप्ताह शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अब फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। शुरुआती दिनों में मजबूत पकड़ बनाने वाली यह फिल्म अब कारोबारी दिनों में धीमी पड़ती नजर आ रही है। इसके बावजूद हालिया रिलीज फिल्मों की तुलना में इसका प्रदर्शन अभी भी बेहतर बना हुआ है।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 70.40 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 83.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। विदेशी बाजार में सातवें दिन फिल्म ने 1 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद ओवरसीज कलेक्शन 25 करोड़ रुपये हो गया। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 108.95 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।

अब फिल्म के सामने सबसे बड़ी चुनौती अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी 'वेलकम टू द जंगल' होगी, जो इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में परेश रावल, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, राजपाल यादव और जॉनी लीवर समेत कई सितारे नजर आएंगे। फिल्म को लेकर बनी जबरदस्त चर्चा को देखते हुए माना जा रहा है कि इसकी रिलीज के बाद 'कॉकटेल 2' की कमाई पर असर पड़ सकता है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.