Breaking News

काठमांडू में ट्रैफिक संभालने के लिए रोबोट का प्रयोग शुरू


विदेश 30 June 2026
post

काठमांडू में ट्रैफिक संभालने के लिए रोबोट का प्रयोग शुरू

काठमांडू, 30 जून। नेपाल की राजधानी काठमांडू में बढ़ती ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए अब रोबोट का प्रयोग किया जा रहा है। तकनीक-आधारित पहल के तहत ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक को संभालने से लेकर जागरूकता कक्षाएं संचालित करने के लिए रोबोट का परीक्षण शुरू किया है।

प्रारंभिक चरण में रोबोट को उन चौक चौराहों पर प्रयोग में लाया गया है जहां सबसे अधिक ट्रैफिक जाम लगता है। राजधानी के सबसे व्यस्त चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की संख्या को कटौती कर रोबोट को रखा गया है। इसके अलावा चालकों के लिए जागरूकता सत्र संचालित करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिन्हें विभिन्न ट्रैफिक नियम उल्लंघन के कारण दंडित किया गया है।

ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के अलावा जिन चालकों ने लेन उल्लंघन, रेड लाइट जंप, शराब पीकर वाहन चलाने, नशीले पदार्थ के प्रभाव में ड्राइविंग, तेज गति से वाहन चलाया हो उन्हें सजा के तौर पर जो ट्रेनिंग दी जाती है वह काम भी रोबोट के द्वारा किया जा रहा है।

काठमांडू ट्रैफिक के एसएसपी सुरेश काफ्ले ने बताया कि रोबोट को फिलहाल प्रशिक्षण दिया जा रहा है और उसे विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं, ताकि भविष्य में वह पूरी तरह स्वतंत्र रूप से जागरूकता कक्षाएं संचालित कर सके।

ट्रैफिक पुलिस प्रतिदिन लगभग 600 ट्रैफिक नियम उल्लंघन करने वालों को जागरूकता कक्षाएं प्रदान करती है। इसके अलावा, सड़क गलत तरीके से पार करने वाले पैदल यात्रियों को शिक्षित करने के लिए भी रोबोट के उपयोग की संभावनाएं तलाश की जा रही हैं। एसएसपी काफ्ले ने कहा कि पूरी तरह प्रशिक्षित होने के बाद यह रोबोट ट्रैफिक पुलिस की वर्दी पहनकर एक वर्चुअल ट्रैफिक अधिकारी के रूप में कार्य करेगा।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.