नई दिल्ली, 01 जुलाई । देश के वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। जून महीने सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 13.9 फीसदी बढ़कर करीब 1.95 लाख करोड़ रुपये हो गया। पिछले महीने मई में जीएसटी राजस्व संग्रह 3.2 फीसदी बढ़कर 1.94 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा था।
जीएसटी महानिदेशालय ने बुधवार को जारी आंकड़ों में बताया कि मई में 1,94,812 करोड़ रुपये (1.95 लाख करोड़) की जीएसटी वसूली हुई है। पिछले साल इसी महीने में 1,71,105 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी। इस तरह सालाना आधार पर जीएसटी राजस्व संग्रह में 13.9 फीसदी का इजाफा हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक घरेलू लेन-देन से सकल जीएसटी संग्रह 6.5 फीसदी बढ़कर लगभग 1.35 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि आयात से प्राप्त राजस्व 34.6 फीसदी बढ़कर 60,038 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आंकड़ों के अनुसार कुल ‘रिफंड’ (प्रतिदाय) जून में 29.1 फीसदी बढ़कर 32,436 करोड़ रुपये रहा।
चालू वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान जीएसटी राजस्व संग्रह में 8.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इस साल अप्रैल से लेकर जून तक की अवधि के दौरान कुल 6,31,699 करोड़ रुपये की जीएसटी वसूली हुई। एक साल पहले इसी अवधि के दौरान जीएसटी राजस्व संग्रह मद में 5,82,542 करोड़ रुपये आए थे। जीएसटी महानिदेशालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक ‘रिफंड’ समायोजित करने के बाद शुद्ध जीएसटी राजस्व संग्रह जून महीने में 11.2 फीसदी बढ़कर 1.62 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है।
देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली को लागू हुए नौ साल पूरे हो चुके हैं। जीएसटी, 1 जुलाई, 2017 से देशभर में लागू है।
Breaking News
- फिल्मकार आशिम खेत्रपाल को आध्यात्मिक सेवा के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान
- दुर्ग: ग्रामीणों की मांगें हुई पूरी, थनौद के किसानों ने जताया आभार
- कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों को दी टिकाऊ और लाभकारी खेती की वैज्ञानिक सीख
- गगन स्वदेशी उपग्रह प्रौद्योगिकी के साथ भारत के विमानन नौवहन को मजबूत बनाता है
- राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन: राष्ट्रनिर्माण के महान प्रेरणास्रोत
- डॉ. दिवस: शिक्षा, सेवा और मानवीय मूल्यों के संवाहक
- डॉ. दिवस की सफलता की प्रेरक यात्रा
- फीफा विश्व कप 2026 : मेक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराया, रचा इतिहास
- विंबलडन से स्टेन वावरिंका की भावुक विदाई, पहले दौर में बेरेटिनी से हारकर हुए बाहर
- स्टॉक मार्केट में अद्वित ज्वेल्स की जोरदार एंट्री, लोअर सर्किट के बावजूद जबरदस्त फायदे में आईपीओ निवेशक
जीएसटी राजस्व संग्रह जून में 14 फीसदी बढ़कर 1.95 लाख करोड़ रुपये















