Breaking News

दुर्ग: ग्रामीणों की मांगें हुई पूरी, थनौद के किसानों ने जताया आभार


शहर 01 July 2026
post

दुर्ग: ग्रामीणों की मांगें हुई पूरी, थनौद के किसानों ने जताया आभार

दुर्ग, 01 जुलाई 2026

भारतमाला सड़क परियोजना के अंतर्गत ग्राम थनौद से जुड़ी लंबे समय से लंबित महत्वपूर्ण मांगों का समाधान होने पर ग्रामीणों और किसानों ने जनदर्शन में पहुंचकर कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह का आभार व्यक्त किया है। ग्रामीण कृषकों ने बताया कि आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए अंडरब्रिज की ऊंचाई बढ़ाने जनदर्शन में मांग की जा रही थी, जिसे स्वीकृति प्रदान किया गया। इसके अलावा शिवनाथ नदी-नाले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित पुल (ब्रिज) की लंबाई बढ़ाने की मांग भी पूरी की गई है, जिससे बारिश के दौरान जलभराव और बाढ़ का प्रभाव कम होगा तथा लोगों और किसानों को आवागमन में राहत मिलेगी। ग्रामीणों का कहना है कि इन मांगों के पूरा होने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और भविष्य में किसानों एवं आम नागरिकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। मांगों के निराकरण पर ग्रामवासियों और कृषकों श्री अनिल देवांगन, श्री चंद्रकात सिन्हा, श्री देवराज चतुर्वेदी, श्री उमेन्द्र सिन्हा, श्री हुमत धनकर, श्री तारक सिन्हा, श्री धनराज देवांगन ने कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह एवं संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.